spot_img

मुंबई के सीआरपीएफ कार्यालय में आया अमित शाह और योगी को जान से मारने की धमकी भरा ई मेल,जानिए क्यों महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी

spot_img
- Advertisement -
मुंबई। मुंबई के सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) कार्यालय में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा ई मेल आया है। इस ई मेल में मुंबई के महत्वपूर्ण ठिकानों पर भी बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। इस ई मेल के बारे में सुरक्षा एजेंसियां बेहद गोपनीयता बरत रही हैं। साथ ही शहर के महत्वपूर्ण ठिकानों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार मुंबई के सीआरपीएफ कार्यालय में 4-5 दिन पहले धमकी भरा ई मेल आया था। इस ई मेल पर लस्कर-ए-तैयबा नामक आतंकवादी संगठन उल्लेख किया गया है।
ई मेल में कहा गया है कि भारत में 11 से ज्यादा आतंकवादी संगठन व आत्मघाती टीम कार्यरत हैं। तीन राज्यों में 200 किलोग्राम से ज्यादा हाईग्रेड आरडीएक्स भेजा जा चुका है। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी हमला किए जाने का प्लान किए जाने की जानकारी दी गई है। ई मेल में लिखा गया है कि हम अज्ञात हैं। हम एक आर्मी हैं। हम माफ नहीं करते। हम भूलते नहीं है। हमारी प्रतीक्षा करो। इस ई मेल की गोपनीय जांच जारी है और इनपुट का पता लगाया जा रहा है।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samsung Galaxy S25 Ultra पर Smartphone Discount: ग्राहकों के लिए शानदार मौका

Smartphone Discount: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम डिवाइसेज पर बंपर छूट का सिलसिला जारी...

Jamui News: इंडियन इंक्लूसिव पार्टी ने खेला बड़ा दांव, जयशेखर मांझी और मिथिलेश तांती को सौंपी जिले की कमान

Jamui NewsJamui News: जैसे-जैसे चुनावी समर की आहट तेज हो रही है, सियासी दल...

IPL 2026 में Phil Salt का ‘सुपरमैन’ अवतार, लपके अविश्वसनीय कैच, वीडियो वायरल!

Phil Salt: क्रिकेट के मैदान पर कुछ पल ऐसे होते हैं जो खिलाड़ी को...