spot_img

भारत की बड़ी फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डीज पर साइबर अटैक, शेयरों में भारी गिरावट

spot_img
- Advertisement -

मुंबई, देशज न्यूज। फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने दुनियाभर में मौजूद अपने सभी डेटा सेंटर्स को आइसोलेट कर दिया है. कंपनी ने यह फैसला एक साइबर-अटैक के बाद लिया है. डॉ. रेड्डीज लैब्स ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए जानकारी दी है. कंपनी ने कहा कि एक साइबर अटैक के बाद एहतियात के तौर पर सभी डेटा सेंटर्स को आइसोलेट कर दिया गया है ताकि जरूरी कदम उठाए जा सकें।

- Advertisement -

इस मामले में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटजरी के CIO मुकेश राठी ने कहा, ‘हमारा अनुमान है कि अगले 24 घंटे में सभी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी. इस वाकये से हमारे संचालन पर कोई असर नहीं नजर आ रहा है।

- Advertisement -

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि इंडिया, ब्राजील, रूस, यूनाइटेड किंग्डम और अमेरिका के प्लांट्स पर इस साइबर अटैक्स का प्रभाव पड़ा है. रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकी समयानुसार करीब 4.00-5.00 बजे शाम को कंपनी के प्लांट्स पर साइबर अटैक हुआ था।

- Advertisement -

डॉ. रेड्डीज लैब्स पर इस साइबर अटैक के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 1.49 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. फिलहाल कंपनी के शेयर्स 4,971.70 (DRL Share Price) पर ट्रेड कर रहा है. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर भी इसमें 1.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

डॉ. रेड्डीज लैब्स के शेयर्स 21 सितंबर 2020 को 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर यानी 5,514.65 रुपये प्रति शेयर पर पहुंचा था. वहीं, 19 मार्च 2020 को यह 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा था. उस समय कंपनी के एक शेयर की कीमत 2,497.60 रुपए था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samsung WindFree AC: अब बिना झटके की हवा से होगी बिजली की भारी बचत!

गर्मियों का मौसम अपने पूरे शबाब पर है और ऐसे में हर कोई चिलचिलाती...

हनुमान जयंती 2026: मंगल गोचर 2026 के अद्भुत संयोग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत

Mangal Gochar 2026: चैत्र पूर्णिमा का पावन दिवस, जब अंजनी पुत्र हनुमान ने धरती...

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को रौंदा, समीर रिजवी और स्टब्स का तूफान

Delhi Capitals: आईपीएल 2026 में रोमांच अपने चरम पर है और हर मैच के...

सरकार का नया आदेश: अब भारतीय बाजार में नहीं दिखेंगे चीनी CCTV Camera, जानें पूरा प्रभाव

CCTV Camera: भारत में सुरक्षा और निगरानी प्रणालियों में एक बड़ा बदलाव आ रहा...