spot_img

उद्योगपति Mukesh Ambani को Email पर जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की मांगी गई फिरौती, लिखा-IF You Don’t Give Us 20 Crore Rupees, We Will kill You

spot_img
- Advertisement -

बड़ी खबर आ रही है जहां उद्योगपति मुकेश अंबानी को ईमेल पर मिली जान से मारने की धमकी, 20 करोड़ की मांगी गई फिरौती, लिखा-IF You Don’t Give Us 20 Crore Rupees, We Will kill You…

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, देश की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक और बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है। रिलायंस समूह के चेयरमैन और देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली है।

- Advertisement -

ये धमकी उन्हें उनके ऑफिसियल ईमेल आईडी पर भेजी गई है। ये मेल उन्हें 27 अक्टूबर को भेजा गया। जिसमें धमकी के साथ 20 करोड़ रुपये की डिमांड भी की गई है। इसे लेकर मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने मुंबई की गांवदेवी पुलिस थाने मामला दर्ज कराया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार की लाइफलाइन! 4 जिलों को मिलेगी नई रफ्तार, NH प्रोजेक्ट्स से बदल जाएगा -मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और अररिया में सफर

मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज बताया कि एक धमकी भरा मेल मुकेश अंबानी को भेजा गया है। जिसमें लिखा है IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india मतलब अगर तुम हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दोगे तो हम तुम्हें मार डालेंगे, हमारे पास भारत में सबसे अच्छे निशानेबाज हैं।” पुलिस ने इस मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  दुर्गा पूजा पर बिहार सरकार का महा एक्शन! 20 हजार पंडालों पर कड़ी नजर, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

जानकारी के अनुसार, धमकी देने वाले ने मुकेश अंबानी से 20 करोड़ रुपये की मांग की है, और कहा है कि पैसे नहीं देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 27 अक्टूबर को मुकेश अंबानी की कंपनी के ईमेल आईडी पर एक अज्ञात शख्स ने ये धमकी भरा ईमेल भेजा है।

धमकी भरे ईमेल में लिखा है, अगर तुमने हमें 20 करोड़ रुपये नहीं दिए तो हम तुम्हें मार डालेंगे, हमारे पास भारत में सबसे अच्छे शूटर हैंइस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर मुंबई के गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 387 और 506 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धमकी भरे ई-मेल में लिखा है कि पैसे नहीं देने पर वो मुकेश अंबानी पर हमला करवा सकता है, क्योंकि उसके पास देश के अच्छे शूटर्स हैं। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में भी दक्षिण मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एक शख्स ने फोन किया था। उसने अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। तब कॉल करने वाले ने मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी का नाम लेकर उनकी जान लेने की भी धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें:  1720 करोड़ का बड़ा ऐलान! बिहार को मिलेगी नई फोरलेन सड़क, झारखंड तक का सफर होगा सुपरफास्ट, बदल जाएगी तस्वीर

साथ ही मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को भी उड़ाने की धमकी दी थी। जबकि फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के घर के पास एक लावारिश एसयूवी मिलने से सनसनी फैल गई थी। मुकेश अंबानी के दक्षिण मुंबई स्थित घर ‘एंटीलिया’ के पास विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी मिली थी।

इसमें करीब 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। जिसके बाद मुंबई पुलिस इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather सावधान! बिहार के 18 जिलों में आज मौसम का भयंकर रूप, बिजली-बारिश के साथ चलेगी तूफानी हवा

Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश, बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सावधान रहने की अ #BiharWeather,#BiharMonsoon,#WeatherAlert

विक्रमशिला सेतु बंद, रात में गंगा पार करने पर बवाल! प्रशासन ने क्यों लगाई रोक?

Bihar River Transport: विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद भागलपुर में गंगा पार आवाजाही को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। बियाडा घाट पर रात में जहाज चलाने की मांग को लेकर हुए हंगामे के बाद #BiharRiverTransport,#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu

बिहार की लाइफलाइन! 4 जिलों को मिलेगी नई रफ्तार, NH प्रोजेक्ट्स से बदल जाएगा -मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और अररिया में सफर

Bihar NH Projects: बिहार में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए तीन बड़े NH प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। परसरमा-अररिया, उमगांव-भेजा और भेजा-बकौर NH से मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और अररिया #BiharNHProjects,#BiharRoads,#NorthBiharDevelopment

बिहार MLC चुनाव: 72 करोड़ का मालिक RJD नेता, 15 बाहुबली; लिस्ट में सबसे युवा-बुजुर्ग कौन?

Bihar MLC Elections: बिहार विधान परिषद चुनाव में 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 15 पर आपराधिक मामले दर्ज हैं, वहीं राजद के एक उम्मीदवार 72 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं। #BiharMLCElections,#BiharPolitics,#MLCCandidates