spot_img

Nitin Gadkari News | चुनावी भाषण देते मंच पर गिरे Nitin Gadkari

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। नागपुर सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है, इसलिए वे दूसरे चरण के भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में निकले हैं। इस दौरान, मंच पर भाषण देने के लिए जैसे ही नितिन गडकरी पहुंचे, वो बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चेहरे पर पानी के छींटे मारे। उन्हें मंच से उठाकर ले गए। फिर उन्हें चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई। बाद में मंत्री गडकरी ने यह कहा...

spot_img
- Advertisement -

Nitin Gadkari News | चुनावी भाषण देते मंच पर गिरे नितिन गडकरी जहां मुंबई के यवतमाल जिले के पुसद में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को अचानक चक्कर आ गया। वे भाषण देते समय मंच पर बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने गडकरी (Nitin Gadkari fell on the stage while giving election speech in Mumbai) को संभाल लिया।

- Advertisement -

Nitin Gadkari News | यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ी है

वैसे, यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की तबीयत अचानक बिगड़ी है। इससे पहले उन्हें 2018 में महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान चक्कर आया था। उस समय मंच पर महाराष्ट्र के तत्कालीन राज्यपाल विद्यासागर राव भी उपस्थित थे। उन्होंने गडकरी को संभाला था और उनका तत्काल इलाज किया गया था।

- Advertisement -

- Advertisement -

Nitin Gadkari News | आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

कुछ देर तक उनका प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद उन्होंने फिर से अपना भाषण पूरा किया। बाद में गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पुसद, महाराष्ट्र में रैली के दौरान गर्मी की वजह से असहज महसूस किया। लेकिन अब पूरी तरह से स्वस्थ हूं और अगली सभा में सम्मिलित होने के लिए वरूड के लिए निकल रहा हूं। आपके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का इफ़ेक्ट, 1000 KM लंबे बादलों के समूह का Bihar में प्रवेश, 4 दिन तूफान-बारिश-ओलावृष्टि की IMD ALERT

Nitin Gadkari News | देश लगातार प्रगति कर रहा है और फिर वह अचानक बेसुध होकर गिर पड़े

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज पुसद में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के समर्थन में आयोजित प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे। गडकरी कहा कि देश प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लगातार प्रगति कर रहा है। संबोधन के दौरान अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़े, जिसके बाद उनके आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तत्काल इलाज के लिए ले गए। चुनावी सभा समाप्त होने पर गडकरी की मेडिकल जांच की गई है और उनकी तबीयत में सुधार हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Veer Kunwar Singh Samaroh, विजयोत्सव की भव्य तैयारी, पढ़िए कौन होंगे मुख्य अतिथि

Veer Kunwar Singh Samaroh: भागलपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा बाबू वीर कुंवर...

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान स्टेशन: MP शांभवी चौधरी की बड़ी मांग, जानें क्यों चाहिए पुरानी जगह पर ही रेलवे स्टेशन!

Kusheshwarsthan Station: बिहार के समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने लोकसभा में एक ऐसा मुद्दा...

Bhagalpur Free Health Camp: लायंस क्लब फेमिना ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, हजारों ने उठाया लाभ!

Free Health Camp: भागलपुर में समाज सेवा का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है।...