back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

रुपए की बारिश का झांसा देकर ढोंगी ने किया पांच महिलाओं से दुष्कर्म, पढ़िए शातिर की चालबाजी

spot_img
- Advertisement -

मुंबई। पालघर के विरार इलाके में रुपयों की बारिश करने का झांसा देकर पांच महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप में कथित कथित ढोंगी को क्राइम ब्रांच की जोन 3 टीम ने गिरफ्तार किया है। अर्नाला पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मामले की जानकारी सोमवार को दी गई। मिली जानकारी के अनुसार नालासोपारा की रहने वाली 26 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे एक युवक व एक बाबा ने आगासी इलाके में स्थित एक फ्लैट में बुलाया और कहा कि उसकी सारी मुसीबतें दूर हो जाएंगी। बाबा 260 करोड़ रुपये की बारिश करेंगे।

- Advertisement -

ढोंगी ने उसे अपने झांसे में लाने के लिए जादू टोना, हाथ की सफाई से महिला के सामने रुपये की बारिश की। महिला को उस पर भरोसा हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद ढोंगी ने महिला से दुष्कर्म किया।

इस तरह ढोंगी गरीब महिलाओं को रुपयों की बारिश का झांसा देकर कई महीनों तक उनसे दुष्कर्म करता रहा। क्राइम ब्रांच जोन 3 की टीम ने आरोपित को गोरेगांव से गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: 24 मार्च को होगी बड़ी बैठक, मंत्री संजय कुमार सिंह करेंगे विकास कार्यों की समीक्षा

Jamui News: जिले की विकास की गाड़ी को रफ्तार देने के लिए प्रशासनिक पहिए...

Bhagalpur News: सुलतानगंज-अगुवानी गंगा पुल का रास्ता साफ, अब Bihar Bridge से उत्तर बिहार होगा और करीब

Bihar Bridge: गंगा के सीने पर पुलों का जाल बुनना मानो सपनों को हकीकत...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें