spot_img

मुकेश अंबानी ने Reliance Jio के निदेशक पद से दिया इस्तीफा…

spot_img
- Advertisement -

ड़ी खबर है। अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने दूरसंचार सेवा कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। मार्केट रेगुलेटरी सेबी (SEBI) को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि मुकेश अंबानी का इस्तीफा 27 जून 2022 को बाजार बंद होने के बाद से मान्य हो गया है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैनों में से एक मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल शाखा, रिलायंस जियो के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी की ओर से मंगलवार को इस बारे में जानकारी दीमुकेश अंबानी ने Reliance Jio के निदेशक पद से दिया इस्तीफा... गई। इसके साथ ही रिलायंस जियो के बोर्ड ने उनके बेटे आकाश अंबानी की बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी है। अन्य नियुक्तियों में पंकज मोहन पवार कंपनी के प्रबंध निदेशक का पद संभालेंगे। रमिंदर सिंह गुजराल और केवी चौधरी को स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया।

- Advertisement -

2021 में, अंबानी ने कहा था कि उनके बच्चे नेतृत्व संभालने की कड़ी में अधिक जिम्मेदारियां ले रहे थे। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों में देश के विकास में योगदान देने के लिए अपने पिता धीरूभाई अंबानी – रिलायंस के संस्थापक – की वही चिंगारी और क्षमता देख सकते हैं।

- Advertisement -

कंपनी ने कहा कि गैर-कार्यकारी निदेशक और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी (Akash Ambani) को बोर्ड ने चेयरमैन नियुक्त किया है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम ने शेयर बाजार को मंगलवार को यह जानकारी दी कि पंकज मोहन पवार  (Pankaj Mohan Pawar) को मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

दरअसल सोमवार को कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक हुई थी। इस बैठक में गैर- कार्यकारी निदेशक आकाश अंबानी को कंपनी के चेयरमैन के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दी गई थे और उसके पहले मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

IRCTC लाया मॉनसून का सबसे बड़ा तोहफा! Bihar से करें रामेश्वरम-तिरुपति की दिव्य यात्रा, जानिए क्या रहेगा रूट, बुकिंग शुरू

आईआरसीटीसी ने दक्षिण भारत के लिए 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' की घोषणा की है। यह यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी, जो दुमका, पटना और बक्सर होते हुए रामेश्वरम, तिरुपति स#BuxarNews,#IRCTCTour,#SouthIndiaPilgrimage

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights