मई,13,2024
spot_img

Salman khan | फिल्म अभिनेता Salman khan के घर पर बाइक सवार अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग

सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा था, सलमान खान को मारना उसकी जिंदगी का मकसद है। वहीं, फैंस का गुस्सा भी फूट पड़ा है। फैंस सरकार से सवाल दाग रहे हैं। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र सरकार को सभी घेरे बैठे हैं जहां, असली गोलीबारी के बाद भी एक्टर में भय नहीं दिखा। परिवार के लोग आराम से मॉनिंग वॉक पर निकले। मगर, वाई प्लस सुरक्षा में रहने वाले भाईजान के घर यूं गोलियों का बरसना, स्वभाविक है,मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम का तांता तो दिखेगा ही...सवालों के बीच

spot_img
spot_img
spot_img

Salman khan | फिल्म अभिनेता सलमान खान थे घर पर, बाइक सवार हेलमेट पहने अपराधियों ने की कई राउंड घर पर फायरिंग हुई है जहां फिल्म अभिनेता सलमान खान के मुंबई में बांद्रा स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे दो जो हुआ वह अचंभित करने वाला है।

Salman khan | बाइक से आए हमलावरों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

जहां सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग से सनसनी मची है। यह फायरिंग रविवार तड़के तब हुईं जब भाईजान घर के अंदर थे। गोलियां चलाकर बाइक से आए हमलावरों ने वहां गोलियों के निशान छोड़कर फरार हैें जहां Salman khan के Galaxy residence जो Bandra में है वहां अहले morning की यह वारदात सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। कारण भी साफ है जहां…

Salman khan | सलमान खान थे घर पर ही मौजूद, जब बाहर चल रहीं थी असली गोली, बढ़ाईं गईं सुरक्षा

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अनजान शख्स ने कई राउंड फाइरिंग की, जिसके बाद फैंस के बीच अफरा-तफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि दो अनजान शख्स हेलमेट पहनकर बाइक पर आए और एक्टर के घर के बाहर फायरिंग करके भाग गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई के बांद्रा स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह तकरीबन पांच बजे यह वारदात हुई जहां अंधाधुंध फायरिंग कर अपराधी फरार हो गए। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। घटना के समय सलमान खान घर पर ही थे। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Ara Crime News| घर के दरवाजे पर रिटायर्ड प्रिंसिपल के बेटे को गोलियों से भूना

Salman khan | ये सब हुआ क्यों? सीसीटीवी से तलाश,गुस्सा

बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और सलमान खान के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है। इस दौरान एक्टर अपने घर पर ही मौजूद थे। हालांकि वह इस घटना से डरे नहीं। सलीम खान तो रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर भी निकले। और तो और मामले की जानकारी होने के फौरन बाद मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम का तांता लग गया। लेकिन इस बीच फैन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वह सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र सरकार पर बरस रहे हैं। उनका सवाल है कि ये सब हुआ क्यों? कहां थे उनके सुरक्षाबल, जो एक्टर को मुहैया कराए गए थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Phase 4 Voting Live चौथे चरण की 5 सीटों पर मतदान आज- Bihar Lok Sabha Election 2024 Live Chunav Fourth Phase Voting Today: Munger, Samastipur, Ujiarpur, Darbhanga, Begusarai

Salman khan | सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है

जानकारी के अनुसार, सलमान खान को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान को मारना उसकी जिंदगी का मकसद है। बिश्नोई की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा की समीक्षा कर उनकी सुरक्षा बढ़ाई थी। कुछ दिन पहले अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने हमला किया था। कहा जा रहा है कि इस हमले की वजह सलमान खान के साथ उनके करीबी रिश्ते थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khutauna News| ललमनिया से Darbhanga जा रही बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत

Salman khan | वाई प्लस सुरक्षा, मगर…बिश्नोई की धमकी के बाद

हालांकि सलमान खान को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है, लेकिन आज उनके आवास के सामने फायरिंग के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। मगर, बिश्नोई की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा की समीक्षा कर उनकी सुरक्षा बढ़ाई थी। कुछ दिन पहले अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने हमला किया था। कहा जा रहा है कि इस हमले की वजह सलमान खान के साथ उनके करीबी रिश्ते थे। हालांकि सलमान खान को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई है, लेकिन आज उनके आवास के सामने फायरिंग के बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें