back to top
⮜ शहर चुनें
जनवरी, 1, 2026

मुंबई में सड़क किनारे ऑटो में महिला से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड, मौत

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

दिसंबर 2012, दिल्ली में एक युवती के साथ चलती बस के अंदर बेरहमी से सामूहिक बलात्कार और मारपीट की गई तो पूरा देश आग में जलने लगा। आक्रोश की लपटें आज भी उसी आग के नाम से जाना जाता है यानी निर्भया। उस दिन एक निर्भया नहीं मरी उसके बाद मरने वाले निर्भया का तांता लग गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आज फिर यह मरी है मुंबई में। पढ़िए कैसे मुंबई की निर्भया के साथ दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डालकर उसकी जिंदगी ही खत्म करने की कोशिश हुई जो आज पूरा हो गया। एक और निर्भया मर गई। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मुंबई में में बीते नौ सितंबर को मुंबई के साकी नाका इलाके के खैरानी रोड पर कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद बेहोश पड़ी मिली तीस वर्षीय महिला की शहर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ और उनके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला गया है। पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे खड़े एक टेम्पो के अंदर महिला के साथ यह हैवानियत की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं।

इस महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी हैवानियत हुई थी

मुंबई पुलिस ने बताया, इस महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी हैवानियत हुई थी। आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी। पुलिस ने इस मामले में 45 साल के मोहन चौहान को पकड़ा है। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों पर दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स बुरी तरह से पीट रहा है।

यह सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इसके बाद महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आज अस्पताल में महिला की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।

मामले को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा – हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जल्द से जल्द चार्जशीट दायर की जाए और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मामले को तेजी से बढ़ाया जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Abhishek Aishwarya Wedding: जब शादी में मचा बवाल, बच्चन परिवार ने लगा दिया था मीडिया पर बैन!

Abhishek Aishwarya Wedding: बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन...

Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ में Bobby Deol की धांसू एंट्री, डायरेक्टर H विनोद बोले – ‘वो प्योर एक्शन हीरो हैं!’

Thalapathy Vijay News: साउथ सिनेमा के 'थलापति' कहे जाने वाले सुपरस्टार विजय अपनी आखिरी...

विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड निकासी: भारतीय Bond Market पर मंडराया संकट!

Bond Market: भारतीय बॉन्ड बाजार से विदेशी निवेशकों की रिकॉर्ड निकासी ने एक बार...

नाम ज्योतिष: जानिए अक्षर F, G, H और I से शुरू होने वाले नामों का भविष्य

Name Astrology: भारतीय ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर का विशेष महत्व है। यह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें