back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 3, 2026
spot_img

हो जाइए तैयार… इसी महीने शुरू होगी 5G सर्विस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

भारत अगले तीन महीनों में 4G मोबाइल नेटवर्क से 5G मोबाइल नेटवर्क की ओर बढ़ सकता है। इस क्रांतिकारी कदम के साथ ही देश में हाई-स्‍पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। 5G स्‍पेक्‍ट्रम नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई है। करीब 1.50 लाख करोड़ रुपये के स्‍पेक्‍ट्रम आवंटित किए गए हैं।

- Advertisement -

5G नेटवर्क की शुरुआत सबसे पहले मेट्रो शहरों से हो सकती है। दूरसंचार विभाग बता चुका है कि देश में 13 शहरों से 5G सर्विस की शुरुआत होगी। इनमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बंगलूरू, अहमदाबाद, गुरुग्राम, चंडीगढ़, गांधीनगर, हैदराबाद, जामनगर, पुणे और लखनऊ शामिल हैं।

- Advertisement -

स्‍पेक्‍ट्रम हासिल करने के मामले में जियो (Jio) सबसे आगे रही। उसे करीब 87 हजार करोड़ रुपये की एयरवेव मिली हैं। एयरटेल (Airtel) और वोडा-आइडिया (Vi) ने भी विभिन्‍न सर्कलों और फ्रीक्‍वेंसी में स्‍पेक्‍ट्रम हासिल किए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Haryana Budget: हरियाणा में नायब सैनी का मास्टरस्ट्रोक! 5000 बॉडी कैमरे, महिला थाने और ATS का गठन, जानें बजट की 10 बड़ी बातें

एयरटेल (Airtel) ने यूजर्स से कहा है कि आपको इस महीने की आखिर तक 5G इंटरनेट स्पीड मिलनी शुरू हो जाएगी। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि वह अगस्त खत्म होने से पहले अपनी 5G सर्विस की शुरुआत कर देगी। एयरटेल ने 5G सर्विस को शुरू करने के लिए एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग को अपना नेटवर्क पार्टनर बनाया है।

इन तीनों कंपनियों के साथ एयरटेल ने 5G इक्विपमेंट सप्लाई के लिए 2.5 बिलियन डॉलर (19,750 करोड़ रुपये से भी ज्यादा) की डील की है। एयरटेल ने 5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन में 900MHz, 1800MHz, 2100MHz, 3300MHz और 26GHz फ्रीक्वेंसी में 19867.8MHz स्पेक्ट्रम को अक्वायर किया है।

टेलिकॉम मंत्री अश्विनी वैष्‍णव कह चुके हैं कि स्‍पेक्‍ट्रम आवंटन का काम 10 दिन में पूरा हो जाएगा और देशभर में अगले 3 साल में 5G नेटवर्क की बेहतर कनेक्टिविटी होगी। आइए जानते हैं किन शहरों में 5G सर्विस के सबसे पहले रोलआउट होने की उम्‍मीद है और सर्विस के लिए आपको कितना खर्च करना होगा।

5G सर्विस को किफायती दरों पर लॉन्‍च किया जाएगा। जियो कह रही है कि वह सबसे पहले इस नेटवर्क को देश में लॉन्‍च करेगी, लेकिन एयरटेल और वोडा-आइडिया भी पीछे नहीं हैं। 5G को लेकर हुए ट्रायल में तीनों ही कंपनियां शामिल हुई थीं और अपनी क्षमता का प्रदर्शन वह कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:  PM Modi Middle East: अशांत खाड़ी में PM मोदी की कूटनीति, सउदी प्रिंस और बहरीन के किंग से की बात

हाई-स्‍पीड 5G इंटरनेट के लिए मोबाइल यूजर्स को 4G के मुकाबले ज्‍यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। कंपनियां प्रीमियम चार्ज लागू कर सकती हैं। हालांकि कॉम्पिटिशन बढ़ने पर प्राइस वॉर छिड़ने का भी अनुमान है। दावा है कि 4G नेटवर्क के मुकाबले 5G में 10 गुना तेज स्‍पीड मिलेगी। इससे लोगों को इंटरनेट की बेहतरीन कनेक्टिविटी मिलेगी। माना जा रहा है कि 4G के मुकाबले 5G डेटा प्‍लान 15 से 20 फीसदी महंगे हो सकते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मध्य पूर्व के तनाव से भारत पर दोहरी मार: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये की गिरावट का भयानक असर

Crude Oil Prices: मध्य पूर्व में सुलगती युद्ध की आग भारत की अर्थव्यवस्था के...

दमदार Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ आया iQOO 15R, बिक्री शुरू!

iQOO 15R: आज से भारत में अपनी बिक्री का आगाज कर चुका है, जो...

Allu Sirish की शादी से पहले धमाकेदार प्री-वेडिंग पार्टी, राम चरण ने लूटी महफ़िल

Allu Sirish News: Allu Sirish: टॉलीवुड के चहेते स्टार अल्लू अर्जुन के भाई और साउथ...

Chandra Grahan 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का आध्यात्मिक महत्व और सूतक काल

Chandra Grahan 2026: आज 3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा का पावन दिन है,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें