back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दुष्कर्म के ज्यादातर मामलों में अपनों ने ही लूटी आबरू

spot_img
- Advertisement - Advertisement

ई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं की इज्जत को सबसे ज्यादा खतरा अपनों से ही है। दुष्कर्म के मामलों में ज्यादातर ऐसे हैं जिसमें महिलाओं की आबरू लूटने वाले कोई और नहीं उनके अपने रिश्तेदार ही हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वर्ष 2021 में दिल्ली में दुष्कर्म के मामले में 21.69 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसमें करीब 1.5 फीसदी आरोपित ही ऐसे हैं जिनकी पीड़िता से कोई जान पहचान नहीं थी। शेष मामलों में रिश्तेदारों ने ही महिलाओं की इज्जत को तार-तार किया।

- Advertisement -

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में वर्ष 2021 में दुष्कर्म के 1969 मामले दर्ज किए गए। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष दुष्कर्म के मामले में 21.69 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2020 में 1618 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही महिलाओं का उत्पीड़न के मामलों में 17.51 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी की 17 प्रमुख किसान संगठनों से मुलाकात के मायने क्या हैं! पढ़िए ...'भारत-अमेरिका व्यापार समझौता' पर नई फसल उग आई है!

वर्ष 2021 मेें 2429 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि वर्ष 2020 में 2067 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं छेड़खानी मामले 2.43 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2021 में छेड़खानी के 421 मामले दर्ज किए गए हैं वहीं पिछले साल 411 मामले दर्ज हुए थे।

इस वर्ष महिलाओं के परिचित और उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी इज्जत को तार तार कर दिया। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं ने जिन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, उसमें से ज्यादातर लोग उनके परिचित थे।

45 फीसदी मामलों में पीड़िता के परिवार के सदस्य और उनके दोस्तों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। 28 फीसदी लोग उनके दूर के परिचित थे। 13 फीसदी लोग उसके रिश्तेदार थे। जबकि 11 फीसदी उनके पड़ोसी और एक फीसदी उनके सहकर्मी हैं। वहींं सबसे चौकाने वाली बात यह है कि सिर्फ 1.5 फीसदी ही ऐसे मामले हैं, जिसमें अजनबियों ने महिलाओं को यौन शोषण का शिकार बनाया।

दुष्कर्म के मामलों में अजनबियों की संलिप्तता साल दर साल घटीदुष्कर्म के ज्यादातर मामलों में अपनों ने ही लूटी आबरूदिल्ली में महिलाओें से दुष्कर्म के मामलों में अजनबियों की संलिप्तता में कमी आ रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस वर्ष कुल मामलों में 1.5 फीसदी ऐसे मामले हैं जिसमें अजनबियों ने महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। दिल्ली पुलिस की ओर से वर्ष 2016 से लेकर इस साल तक के आंकड़े पेश किए गए है।

यह भी पढ़ें:  मोदी सरकार के बड़े फैसले: Union Cabinet Decisions से देश में विकास की बही नई गंगा, इन क्षेत्रों में होंगे ऐतिहासिक बदलाव

जिसमें साल दर साल अजनबियों की संलिप्तता कम हुई है। वर्ष 2016 में जहां 3.6 फीसदी अजनबियों ने दुष्कर्म किया। वहीं वर्ष 2017 में 3.4 फीसदी, 2018 में 2.5 फीसदी, वर्ष 2019 में 1.9 फीसदी, 2020 में 1.8 फीसदी अजनबियों ने घटनाओं को अंजाम दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले, सलमान आगा ने खोला हैंडशेक विवाद का राज!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! वो लम्हा आ गया है...

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

Siwan News: जब सीवान जंक्शन पर यात्रियों को सुनाई दी भोजपुरी गाने की ‘अटपटी धुन’, LED स्क्रीन पर ये क्या!

Siwan News: जीवन की रफ्तार जब पटरी पर सरपट भाग रही हो, तब अचानक...

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का खतरा!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें