अररिया के नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर जेबीसी नहर पुल के समीप सोमवार की दोपहर हथियार से लैस चार अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर नरपतगंज की नाथपुर एसबीआई शाखा से पांच लाख तीन हजार रुपए निकालकर वापस घर लौट रहे मधुरा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या चार का निवासी सीएसपी संचालक संतोष कुमार झा से जबरन चार लाख 20 हजार रुपए की लूट लिए।
घटना के बाद फोरलेन पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके से सीएसपी संचालक ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।






घटना का विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने मदद के लिए आसपास के लोगों से गुहार भी लगाई लेकिन बदमाशों के पास हथियार देखकर किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई।
इसी दौरान दो अन्य बदमाश भी वहां पहुंच गए और बाइक की डिक्की में रखे चार लाख 20 हजार रुपये का बैग लूटकर वहां से फारबिसगंज की ओर भाग निकले। सीएसपी संचालक ने बताया कि नाथपुर ब्रांच से 05 लाख तीन हजार रुपए निकाले थे। 83 हजार रुपए जैकेट में रख लिए थे बाकी पैसे बाइक की डिक्की में थे जिसे बदमाशों ने लूट लिया।








