back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

गोपालगंज में पटाखा बनाने के दौरान मंजूर मियां के घर बड़ा ब्लास्ट, बम धमाके में एक की मौत, कई की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement - Advertisement

गोपालगंज के फलवरिया थाना क्षेत्र स्थित बथुआ बाजार में बम धमाका हुआ। हादसे में एक व्यक्ति अलीम मियां की मौत हो गई। वहीं, कई लाग जख्मी हैं।

- Advertisement -

घटना गोपालगंज जिले के बरौली के सरफरा बाजार स्थित रंगरेज टोला की है। बम ब्लास्ट रंगरेज टोला निवासी मंजूर मियां की छत पर हुआ। धमाका इतना तेज था कि घर की छत और दीवार ढह गये। जानकारी के मुताबिक देर शाम पटाखा बनाने के दौरान एक जबरदस्त धमाका हुआ।

- Advertisement -

धमाके की आवाज सुनकर लोग इधर-उधर भागने लगे। धमाका मंजूर मियां के घर पर हुआ था। यहां पटाखा का निर्माण चल रहा था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पटाखा बनाने के दौरान ही धमाका हुआ है। इसमें एक महिला और एक बच्ची के भी घायल होने की सूचना है, जिन्हें आनन फानन में निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Gurugram News: रूह कंपा देने वाली हैवानियत! लिव-इन पार्टनर ने प्राइवेट पार्ट्स जलाए, छात्रा जिंदगी-मौत से जूझ रही

स्थानीय लोगो की सूचना के बाद बरौली थानाध्यक्ष चन्द्रिका राम दलबल के साथ सरफरा बाजार स्थित रंगरेज टोला पहुंचे और मौके पर पहुंच कर बम ब्लास्ट की जांच की। पुलिस ने इस मामले में चार लोगो को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल: चंद्र गोचर से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगी धन-समृद्धि

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में ग्रहों का गोचर और नक्षत्रों का...

Patna NEET Student Death: 11 दिन, 42 लोगों से पूछताछ… CBI के हाथ खाली, क्या खुलेगा स्पर्म का राज?

Patna NEET Student Death: पटना की सरजमीं पर एक छात्र की संदिग्ध मौत का...

Bihar Taxi Service: बिहार में शुरू होगी ‘भारत टैक्सी’, गुजरात मॉडल से बदलेगा परिवहन का चेहरा

Bihar Taxi Service: सड़कों पर दौड़ती गाड़ियों की भीड़ में, अब एक नया सारथी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें