spot_img

Bihar: मोकामा NH-80 पर भीषण सड़क हादसा, कार ने 6 लोगों को कुचला, तीन की मौत और तीन की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मोकामा में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीन की मौत की खबर है तो तीन अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मोकामा में एक कार ने 6 लोगों को रौंद दिया है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया है। मामला मोकामा प्रखंड के ताजपुर गांव के नजदीक का है। मौके पर पहुंची मरांची पुलिस ने शव जब्त कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

खीसराय की ओर से आ रही एक लाल रंग की कार ने सड़क किनारे सामान खरीद रहे कुछ लोगों को रौंद दिया। इसमें एक महिला और दो पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा बुरी तरह जख्मी है। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

हादसे के बाद मची अफरातफरी

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अधर अन्य ग्रामीणों को सूचना मिली तो वे दौड़ते भागते घटना स्थल पर पहुंचे। मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। दूसरी ओर सूचना मिलते ही स्थानीय अधिकारी भी घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे और राहत-बचाव का काम शुरू किया।

Bihar: पटना के मोकामा में एक कार ने 6 लोगों को कुचला, तीन की मौत और तीन की हालत गंभीर; NH-80 पर हुआ भीषण हादसा प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, हादस उस वक्त हुआ जब नींद आने के चलते ड्राइवर ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद सड़क किनारे खड़े लोगों पर कार चढ़ गई, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत की खबर है।

बिहार में पटना जिले के मोकामा में मंगलवार की सुबह सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक मोकामा प्रखंड के ताजपुर गांव के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-80 पर आज सुबह एक अनियंत्रित कार ने छह लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य तीन गंभीर को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ता कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों में मरांची थाना क्षेत्र के बादपुर गांव के प्रभांसु सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार, शेरपुर गांव के उमेश शर्मा की बेटी क्रांति देवी और इंग्लिश गांव के मिश्री तांती का बेटा बालमुकुंद है।

पुलिस की गिरफ्त में कार ड्राइवर

घटना एनएच-80 के किनारे लगी ग्रामीण बाजार में हुई है। यहां भीड़ में कार के घुसते ही लोग भागने लगे। चीख-पुकार मच गई। कार की चपेट में आकर छह लोग जख्मी गए। सभी घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर पहुंचे स्वजन घायलों को लेकर अलग-अलग अस्पताल में लेकर चले गए।

जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई। तीन लोगों की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने कार चालक को दबोच लिया और पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने वहां पहुंचकर किसी तरह उसे लोगों से बचाया और अपने कब्जे में लिया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

मरांची थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगा रही है कि उसने शराब पी थी या नहीं।

हादसा उस वक्त हुआ जब नींद आने के चलते ड्राइवर ने कार पर अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद सड़क किनारे खड़े लोगों पर कार चढ़ गई। लखीसराय की ओर से आ रही कार ने सड़क किनारे सामान खरीद रहे इन लोगों को रौंद दिया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey