back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Bihar Government Jobs: बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगी 6421 हेडमास्टरों की बहाली, नोटिफिकेशन, कीजिए अप्लाई

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बिहार सरकार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6421 पदों पर प्रधानाध्यापक के पदों पर बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें महिला उम्मीदवारों के लिए 2179 पद सुरक्षित होंगे। अभ्यर्थी 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

- Advertisement -

बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर होगी। बिहार लोक सेवा आयोग को परीक्षा लेने की पूरी जिम्मेवारी दी गई है। 6421 पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए इससे जुड़ी जानकारी विस्तार से आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर दी गयी हैं।

- Advertisement -
Bihar Government Jobs: बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगी 6421 हेडमास्टरों की बहाली, नोटिफिकेशन, कीजिए अप्लाई
Bihar Government Jobs: बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगी 6421 हेडमास्टरों की बहाली, नोटिफिकेशन, कीजिए अप्लाई

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्राचार्यों की नियुक्ति परीक्षा के आधार पर नहीं होती थी। साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति होती रही है। इसमें वरीयता के आधार पर प्रभारी प्राचार्यों की नियुक्ति होती रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  West Bengal Elections: भाजपा को बड़ा झटका, TMC में शामिल हुए विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा, संकल्प अभियान से माहौल बनाने की कोशिश

बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ पीजी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बनने के लिए कम से कम आठ वर्ष कार्य अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा माध्यमिक विद्यालयों में दस वर्षों का अनुभव जरूरी होगा।

साथ ही साथ सीबीएसई, बीएसईबी और आईसीएसई से स्थायी संबद्धता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में 12 वर्ष रेगुलर सेवा होना जरूरी होगा। सरकार की ओर से प्रधानाध्यापकों के लिए वेतनमान 35 हजार एवं समय पर अन्य भत्ते शामिल होंगे।

ऐसी होगी लिखित परीक्षा
प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। इसमें सामान्य अध्ययन से 100 अंक एवं बीएड कोर्स से संबंधित 50 अंकों की परीक्षा होगी। यह परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी।

प्रत्येक प्रश्नों के लिए एक अंक निर्धारित है, वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। प्रश्न अनुत्तरित होने पर शून्य अंक देय होगा। परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। इसमें साक्षात्कार नहीं लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ramzan 2026: पहले जुम्मे पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नन्हे रोज़ेदारों ने पेश की मिसाल

Ramzan 2026: मुक़द्दस माह-ए-रमज़ान अपने साथ रूहानियत और इबादत का पैगाम लेकर आता है,...

रॉयल एनफील्ड 650cc: स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस का परफेक्ट मेल

Royal Enfield 650cc: अगर आप एक ऐसी मोटरसाइकिल की तलाश में हैं जो दमदार...

US Tariffs: ट्रंप के टैरिफ ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को कैसे घेरा?

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का आर्थिक चक्र पर...

Realme P4 Lite: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में नया गेम चेंजर?

Realme P4 Lite: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट हमेशा से ही ग्राहकों के...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें