back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

जमीन विवाद में भाई ने भाई को कुदाल से काटकर मार डाला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेगूसराय में शुक्रवार की रात भी जमीन के विवाद में भाई ने अपने भाई शिवनंदन राय के पुत्र शंभू कुमार राय को कुदाल से काटकर मार डाला। घटना चकिया सहायक थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत-एक स्थित पछियारी टोला की है।

- Advertisement -

घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है की शिवनंदन राय की मौत के बाद उसके दो पुत्रों शंभू कुमार एवं मुरारी कुमार के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर दोनों के बीच बराबर झगड़ा हो रहा था। शुक्रवार को भी दोनों भाई के बीच कहा-सुनी हुई थी। उसके बाद देर रात में मुरारी कुमार ने अपने भाई शंभु कुमार को घर में ही सोए अवस्था में कुदाल से काटकर मार डाला।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Vande Bharat Express पर पत्थरबाजी: हरदोई में संघ प्रमुख मोहन भागवत की ट्रेन को बनाया निशाना, खिड़की क्षतिग्रस्त

शंभु कुमार की शादी नहीं हुई थी तथा माता-पिता भी मर चुके थे। घर में किसी के नहीं रहने के कारण घटना की जानकारी लोगों को नहीं मिल सकी। सुबह में जब काफी देर तक आस-पड़ोस के लोगों ने उसे नहीं देखा तो खोजबीन में शंभू को घर में मरे हालत में पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि मुरारी अपने भाई के साथ झगड़ा करने के साथ-साथ असामाजिक गतिविधियों में भी शामिल रहता था।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

21 फरवरी 2026: आज पाएं फ्री दमदार रिवॉर्ड्स के साथ Free Fire MAX Redeem Codes

Free Fire MAX Redeem Codes: मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार...

धुरंधर 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की डबिंग हुई पूरी, इस धांसू तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल!

Dhurandhar 2 News: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Malayalam Horror Films: दिल दहला देने वाली ये फिल्में कर देंगी आपकी रूह कांपने पर मजबूर!

Malayalam Horror Films: इस वीकेंड अगर आप अपनी शाम को सिहरन और रोमांच से...

वॉशिंग मशीन: नया जैसा चमकाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स

Washing Machine: अगर आपकी वॉशिंग मशीन धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही है, दुर्गंध दे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें