back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 21, 2026
spot_img

दिशा सालियन मामला: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे MLA नीतेश राणे पर FIR

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे तथा उनके बेटे विधायक नीतेश राणे के विरुद्ध महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग के निर्देश पर मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन मालवणी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने पिछले सप्ताह पत्रकार वार्ता आयोजित कर मालाड में दिशा सालियन से दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या का आरोप लगाया था।

- Advertisement -

साथ ही इसी तरह का ट्वीट विधायक नीतेश राणे ने भी किया था। नारायण राणे के आरोप के बाद मुंबई नगर निगम की महापौर ने नारायण राणे व नीतेश राणे के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की और राज्य महिला आयोग से मामले पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु चुनाव की नाव... स्टालिन का दावा, 'द्रविड़ मॉडल 2.0' फिर सत्ता में लौटेगा, विरोधियों को दी चुनौती

राणे पिता-पुत्र के आरोप के बाद दिशा सालियन की मां व पिता महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग की अध्यक्षा रुपाली चाकणकर से मिले थे और उनसे कहा था कि उनकी बेटी की मौत के बाद गलत आरोप लगाए जा रहे हैं, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया है। इस तरह के आरोपों से परेशान होकर वे भी आत्महत्या जैसे कदम उठा सकते हैं।

इसके बाद राज्य महिला आयोग ने मालवणी पुलिस स्टेशन से दिशा सालियन मौत मामले की पूरी जांच रिपोर्ट मंगवाई। रिपोर्ट में दिशा सालियन के साथ मौत से पहले दुष्कर्म न किए जाने तथा गर्भवती न होने का पता चल सका। इसके बाद नारायण राणे व नीतेश राणे के सारे आरोप गलत साबित हो गए। इसी वजह से राज्य महिला आयोग ने नारायण राणे तथा नीतेश राणे पर मामला दर्ज करने का आदेश जारी किया था।

उल्लेखनीय है कि दिशा सालियन की मौत 8 जून 2020 को मालाड स्थित मालवणी इलाके में हो गई थी। इसी तरह फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को बांद्रा स्थित उनके आवास पर हुई थी।

नारायण राणे व उनके बेटे ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा था कि दिशा सालियन फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं। पहले कुछ लोगों ने दिशा सालियन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उनकी हत्या कर दी। हत्या करने वालों को पता चला कि सुशांत मामले के राजदार हैं, इसी वजह से सुशांत सिंह राजपूत की भी हत्या कर दी गई।

यह भी पढ़ें:  US Pakistan relations: अमेरिकी-पाकिस्तानी 'रोमांस' पर जयराम रमेश का मोदी सरकार पर तीखा वार!

हालांकि नारायण राणे व नीतेश राणे आरोपों के बाद दिशा सालियन की मां व पिता ने कहा था कि उनकी बेटी के 3 प्रोजेक्ट फेल हो गए थे, इनमें दो काफी बड़े थे। इसी वजह उनकी बेटी परेशान रहती थी और आत्महत्या जैसा गलत कदम उठाया। उनकी इकलौती बेटी की आत्महत्या के गम से वे अभीतक नहीं उबरी हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

केरल सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: DA Hike से बढ़ेगी सैलरी और पेंशन

DA Hike: देश भर में केंद्रीय कर्मचारियों के 8वें वेतन आयोग के इंतजार के...

₹50,000 से कम में सर्वश्रेष्ठ कैमरा फोन: आपकी फोटोग्राफी का नया साथी

Camera PhonesCamera Phones: स्मार्टफोन बाजार में ₹50,000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में बेहतरीन...

Yash Toxic Movie: क्या ‘टॉक्सिक’ के लिए यश ने वसूली है 50 करोड़ की मोटी फीस? जानें पूरी खबर

Yash Toxic Movie News: रॉकिंग स्टार यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर...

CBSE Board Exam: छात्रों के लिए DMRC की खास सुविधा, अब नहीं होगी लेट!

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें