spot_img

मधुबनी में Amazon Company के कर्मी को अपराधियों ने दिन-दहाड़ मारी गोली, कैश लूट कर फरार

spot_img
- Advertisement -

बिहार के मधुबनी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां तीन दिनों पूर्व रिक्शा से अपने रिश्तेदार के साथ घर लौट रही युवती के साथ पुराने बस स्टैंड पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना का पटाक्षेप हुआ भी नहीं कि सोमवार को फिर शहर में दिल-दहलाने वाली वारदात को अपराधियों ने अंजाम देकर पूरे शहरवासियों को खौफजदा कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, ताजा मामला मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड का है। यहां सोमवार को दिन दहाड़ लूट की एक बड़ी वारदात हुई है। अपराधियों ने गोली मारकर अमेजॉन कंपनी के कर्मचारी नवीन चंद्रा से कैश छीनकर एकबार फिर शहर को अपराध में गरमा दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेडियम रोड के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने कंपनी के कर्मी नवीन चंद्रा पर गोली बरसा दी और कैश लूटकर फरार हो गए। अपराधियों ने सीने और हाथ में गोली मार दी। इससे नवीन की हालत नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

लूट की घटना में बाइक सवार दो लोगों में से एक को अपराधियों ने दो गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी नवीन चंद्रा अमेजॉन कंपनी का कर्मचारी है। कर्मचारी कंपनी का कैश कलेक्शन करके जा रहा था।

तत्काल मौजूद लोगों ने नवीन चंद्रा को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति नाजुक देख उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें:  ' दोबारा होगी TET परीक्षा ' बिहार के शातिर ने 4 राज्यों की परीक्षा में मचाया 'खेल', अब पकड़ी जाएगी गर्दन! सरकार का बड़ा फैसला, जानिए

सदर अस्पताल में इमरजेंसी में प्रतिनियुक्त डॉ शंकर कुमार ने बताया कि छाती और हाथ में गोली लगी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घायल व्यक्ति से अस्पताल में सूचना संग्रह का प्रयास जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Weather Alert: अगले 24 घंटे बेहद खतरनाक! 8 जिलों में रेड अलर्ट, मूसलाधार बारिश-बिजली का खतरा

Bihar Weather: बिहार में 30 जून को मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी-पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज समेत 8 जिलों में वज्रपात#BiharWeather,#HeavyRainAlert,#MonsoonBihar

बिहार में स्वास्थ्य क्रांति! अब हर जिला अस्पताल बनेगा सुपर स्पेशियलिटी, 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों पर CCTV की निगरानी | स्वास्थ्य मंत्री निशांत...

Bihar Health Services: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने बड़ा ऐलान किया है। अब सभी जिला अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी बनेंगे और 15 हजार अस्पतालों में डॉक्टरों क#BiharHealth,#SuperSpecialityHospital,#HealthMinisterNishant

बिहार सिपाही भर्ती: लाखों की डील का खुलासा, बड़े सॉल्वर गिरोह का पर्दाफाश, 15 गिरफ्तार, लाखों की डील, ब्लैंक चेक का खेल और...

Bihar Recruitment Exam: खगड़िया में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने केंद्राधीक्षक, शिक्षक और सॉल्वर गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो लाखो#BiharRecruitmentExam,#KhagariaPolice,#SolverGang

गया में मोमोज बेचने वाला निकला हैवान! 10 अश्लील वीडियो VIRAL, कई युवतियां शिकार, FIR दर्ज

Gaya News: गया के बांकेबाजार में एक मोमोज विक्रेता रेहान के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज हुई है। उस पर 10 अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है।#GayaNews,#BankebazarCrime,#POCSOAct