back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

मवेशी तस्करी मामले में अणुव्रत मंडल को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित मवेशी तस्करी मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद खास बीरभूम जिले के तृणमूल अध्यक्ष और राज्य के सबसे विवादित नेता अणुव्रत मंडल को आखिरकार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

मवेशी तस्करी मामले में उन्हें सीबीआई ने 10 बार नोटिस भेजा था जबकि केवल एक बार हाजिर हुए थे। पिछले सोमवार को ही हाजिर होने को कहा गया था। वह बीरभूम से कोलकाता आए थे लेकिन सीबीआई दफ्तर जाने के बजाय एसएसकेएम अस्पताल चले गए थे।

- Advertisement -

उन्होंने दावा किया था कि उनकी सेहत खराब है जबकि एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टर ने बताया था कि अस्पताल अधीक्षक के कहने पर उन्हें केवल सफेद कागज पर बेड रेस्ट लिख कर दिया गया था उनकी कोई चिकित्सकीय जांच नहीं हुई थी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar High-Tech Farming: बिहार में हाई-टेक फार्मिंग ने बेड़ियों को तोड़ा, सीवान बना अव्वल, जानिए कैसे बदल रही है खेती की सूरत

सीबीआई की टीम गुरुवार सुबह सुबह 12 गाड़ियों में केंद्रीय सशस्त्र बल (सीएपीएफ) के जवानों को लेकर जिले के बोलपुर स्थित मंडल के पैतृक आवास पहुंची। अणुव्रत मंडल के घर को चारों ओर से घेरकर अंदर से दरवाजा लॉक कर दिया गया। सीबीआई की टीम ने उनसे घर के अंदर ही पूछताछ शुरू की और जांच में सहयोग नहीं करने की वजह से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें आज ही चिकित्सकीय जांच के बाद आसनसोल की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इसके अलावा बुधवार को एक बार फिर सीबीआई की टीम ने उन्हें तलब किया था लेकिन जिला अस्पताल से डॉक्टर की टीम उनके घर पर उनकी मेडिकल जांच के लिए चली गई थी। बाद में पता चला था कि जिला प्रशासन के दबाव में डॉक्टरों को भेजा गया था जिसे लेकर चिकित्सकों के संगठन ने आपत्ति जताई थी। इधर सीबीआई ने स्पष्ट कर दिया था कि अणुव्रत मंडल को पूछताछ के लिए आना ही होगा लेकिन वह नहीं आए।

आरोप है कि 1300 करोड़ से अधिक का मवेशी तस्करी के मामले में अणुव्रत मंडल बड़े पैमाने पर संलिप्त रहे हैं। उनके बॉडीगार्ड और बंगाल पुलिस के सामान्य कॉन्स्टेबल सहगल हुसैन के 100 करोड़ से अधिक रुपये की संपत्ति मिली है जो मवेशी तस्करी के जरिए हासिल हुई है। लगातार पूछताछ के बाद अणुव्रत मंडल की संलिप्तता उजागर हुई थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फ्री फायर मैक्स रिडीम कोड्स: 4 मार्च के लिए नए कोड्स लाइव, जानें कैसे पाएं मुफ्त रिवॉर्ड्स

मोबाइल गेमिंग की दुनिया में रोमांच और प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, और गेमर्स...

Holi 2026: जानें भगवान कृष्ण और राधा रानी ने कैसे खेली रंगों वाली होली

Holi 2026: रंगों का पावन पर्व होली, भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अविभाज्य...

होली विशेज 2026: डिजिटल दौर में ऐसे भेजें रंगों भरी शुभकामनाएँ

Holi Wishes: जैसे-जैसे रंगों का त्योहार होली नजदीक आता है, आधुनिक डिजिटल युग में...

होली 2026: जानिए इस पावन पर्व का महत्व, कथा और शुभ मुहूर्त

Holi 2026: सनातन धर्म में होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और बुराई पर अच्छाई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें