back to top
⮜ शहर चुनें
दिसम्बर, 31, 2025

सीएम नीतीश कुमार ने कहा- बाढ़ पीड़ित किसानों को उचित सहायता उपलब्ध कराएं, वह भी चार दिनों में

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में राज्य में बाढ़ आपदा एवं अल्पवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। साढ़े पांच घंटे से अधिक समय तक चली बैठक देर शाम समाप्त हुई। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हुए।

- Advertisement -

बैठक के दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रतिनिधि ने अब तक की वर्षा की स्थिति और आने वाले दिनों के वर्षा पूर्वानुमान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

- Advertisement -

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य में बाढ़ एवं अल्पवृष्टि को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक तीन चरणों, प्रथम चरण- 13 से 17 जून, द्वितीय चरण- 1 जुलाई से 7 जुलाई, तृतीय चरण- 8 अगस्त से 22 अगस्त में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई है। आपदा पीड़ितों के लिए सभी प्रकार के राहत एवं बचाव कार्य किये गये।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने हवाई सर्वेक्षण एवं बाढ़ राहत शिविरों में शरणार्थियों से मिलकर राहत कार्यों का जायजा लिया। इससे पीड़ितों का काफी मनोबल बढ़ा।

अब तक 7,95,538 परिवारों के बीच 477.32 करोड़ रुपये ग्रैच्युट्स रिलीफ की राशि का वितरण किया जा चुका है और बाकी बचे लोगों में जीआर का वितरण 25 सितंबर तक कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि बाढ़ से 26 जिलों के 16.60 लाख परिवारों की 69.63 लाख जनसंख्या प्रभावित हुई है, जिन्हें हरसंभव मदद की जा रही है।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अधिक वर्षा होने से नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण राज्य में बाढ़ की स्थिति बनी। हमने हवाई सर्वेक्षण कर राज्य के सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। साथ ही प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को भी हवाई सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया ताकि वे अपने जिलों के पूरे क्षेत्रों का ठीक से जायजा ले सकें। प्रभावित लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य कर उन्हें हरसंभव मदद मुहैया कराया गया।

उन्होंने कहा कि हमने राहत शिविरों में जाकर बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाये जा रहे राहत कार्यों एवं वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी जिलाधिकारी अभी भी मौसम पूर्वानुमान के आधार पर आगे की स्थिति के लिए सचेत रहें और पूरी तैयारी रखें।

यह भी पढ़ें:  Karnataka CM: सिद्धारमैया रचने जा रहे इतिहास, तोड़ेंगे 50 साल पुराना रिकॉर्ड, जानिए पूरी कहानी

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ के कारण जहां किसानों द्वारा फसल नहीं लगायी जा सकी, उसे फसल क्षति मानते हुये उन सभी किसानों को उचित सहायता उपलब्ध करायें। साथ ही किसानों की फसल क्षति का भी आंकलन कर उन्हें सहायता उपलब्ध करायें।

उन्होंने कहा कि कृषि विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग एवं सभी जिलों के जिलाधिकारी बाढ़ के कारण हुई क्षति का पंचायतवार सही तरीके से आंकलन करें ताकि उसके आधार पर सभी प्रभावितों की मदद की जा सके। कोई भी बाढ़ आपदा पीड़ित सहायता से वंचित नहीं रहे।

यह भी पढ़ें:  जम्मू बॉर्डर सिक्योरिटी: कड़ाके की ठंड में भी अभेद्य है भारत की सरहद, BSF जवानों का अदम्य साहस

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन से चार दिनों में बाढ़ से हुई क्षति का पूर्ण आंकलन कर लें। इसके बाद जिलों के प्रभारी मंत्री संबंधित जिलों में जाकर जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर इसे अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा कि पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशु क्षति का भी ठीक से आंकलन कराये और पशुपालकों की सहायता करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग बाढ़ के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालीन योजना बनाकर कार्य करे ताकि बाढ़ का असर कम से कम हो।

उन्होंने कहा कि जिलों के उन विशिष्ट क्षेत्रों का भी आंकलन कर लें, जहॉ अल्पवृष्टि की स्थिति बन रही हो। हर वर्ष बाढ़ के कारण बिहार का बहुत बड़ा क्षेत्र प्रभावित होता है, उससे बचाव एवं राहत के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भविष्य के लिये सचेत रहते हुये पूरी तैयारी रखें।

यह भी पढ़ें:  नए साल की पूर्व संध्या पर Gig Workers Strike: डिलीवरी सेवाओं पर गहरा संकट!

बैठक में उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री सह आपदा प्रबंधन मंत्री रेणु देवी, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, पशु एवं मत्स्य संसाधन

मंत्री मुकेश सहनी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद, कला, संस्कृति एवं युवा मामले के मंत्री आलोक रंजन, ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज, श्रम संसाधन मंत्री जिवेश मिश्रा, विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, गन्ना उद्योग मंत्री

प्रमोद कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत कुमार, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व्यास जी, सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, संबंधित विभागों के अन्य वरीय पदाधिकारीगण, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, रेंज के आईजी/डीआईजी, सभी जिलों के जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक जुड़े हुए थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Vidya Balan का वो सच, जब नफरत करती थीं अपने शरीर से, फिर ऐसे बनीं हिट फिल्मों की रानी!

Vidya Balan News: बॉलीवुड की वो अदाकारा जिसकी अदाएं और जिनकी खूबसूरती ने लाखों...

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान ने अपनी धाकड़ टीम का किया ऐलान, राशिद खान को मिली कप्तानी

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज कर देने वाली खबर! आगामी आईसीसी...

UP पुलिस में 32679 सिपाही पदों पर Sarkari Naukri का सुनहरा अवसर

Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सपना साकार होने...

House Fire Relief: अलीनगर के पकड़ी में आग का तांडव, जिला परिषद सदस्य सुनीता का मिला सहारा

House Fire Relief: जीवन की तपिश कभी-कभी ऐसी परीक्षा लेती है, जहां उम्मीदों का...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें