back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

बिहार में यूरेनियम की बड़ी खेप लाने की साजिश रचते पकड़े गए 11 अफगानी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

भारत नेपाल सीमा के जोगबनी बॉर्डर के रास्ते बिहार में यूरेनियम की बड़ी खेप लाने की कोशिश को बॉर्डर पर नाकाम कर दिया गया।

नेपाल के रास्ते बिहार में यूरेनियम की बड़ी खेप लाने की कोशिश को बॉर्डर पर नाकाम कर दिया गया। नेपाल के गृह मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान के तस्कर भारी मात्रा में यूरेनियम बिहार बॉर्डर के रास्ते भारत ला रहे थे। मगर स्थानीय सुरक्षाबलों ने उनकी साजिश नाकाम कर दी। इस घटना के बाद भारत नेपाल बॉर्डर पर सख्ती और बढ़ा दी है। नेपाल से भारत आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है।

नेपाल के गृह मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान के तस्कर भारी मात्रा में यूरेनियम बिहार के जोगबनी बॉर्डर के रास्ते भारत ला रहे थे। मगर स्थानीय सुरक्षाबलों ने उनकी साजिश नाकाम कर दी। घटना के बाद भारत नेपाल बॉर्डर पर सख्ती और बढ़ा दी गयी है। नेपाल से भारत आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है।

नेपाल के विराटनगर में पिछले हफ्ते दो किलोग्राम यूरेनियम पकड़ा गया था। सुरक्षाबलों ने 11 अफगानी और दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ये सभी यूरेनियम की खेप लेकर बिहार बॉर्डर के जरिए भारत में प्रवेश करने वाले थे। पकड़े गए 6 अफगानियों के पास से भारत का फर्जी आधार कारड् भी मिला था।

नेपाल के गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि दोनों देशों की खुली सीमा का फायदा उठाते हुए तीसरे देश के नागरिक आसानी से प्रवेश कर रहे हैं। इससे नेपाल समेत भारत की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा है।

नेपाल के विराटनगर में पिछले हफ्ते दो किलोग्राम यूरेनियम पकड़ा गया था और तो जहां पकड़ा गया वहां से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर है भारत नेपाल सीमा। सुरक्षाबलों ने 11 अफगानी और दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया था। ये सभी यूरेनियम की खेप लेकर बिहार बॉर्डर के जरिए भारत में प्रवेश करने वाले थे।

पकड़े गए 6 अफगानियों के पास से भारत का फर्जी आधार कार्ड भी मिला था। वही, इसी बीच नेपाल के गृह मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि दोनों देशों की खुली सीमा का फायदा उठाते हुए अन्य देश के नागरिक आसानी से प्रवेश कर रहे हैं। इससे नेपाल और भारत की सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा है। जोकि काफी चिंता का विषय है।

घटना के बाद भारतीय सीमा के पास नेपाल में यूरेनियम की बड़ी खेप मिलने से बिहार के सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है।

भारतीय सीमा के पास नेपाल में यूरेनियम की बड़ी खेप मिलने से बिहार के सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है। वीरपुर बॉर्डर पर नेपाल जा रहे भारतीयों से पहचान पत्र मांगा जा रहा है। जोगबनी, फारबिसगंज और अन्य जगहों पर आईडी तो नहीं मांगा जा रहा, लेकिन चेकिंग तेज कर दी गई है। एसएसबी के डीआईजी संजय कुमार सारंगी ने भी जांच और सख्ती बढ़ाने की पुष्टि की।

इससे पहले भी बाइस जुलाई को काठमांडू के रास्ते भारतीय सीमा में लाई जा रही यूरेनियम की खेप को नेपाल की पुलिस ने इंडो नेपाल बॉर्डर (Indo Nepal Border) पर पकड़ा था। सीमा पर ही 15 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। बरामद यूरेनियम विस्फोटक निर्माण में इस्तेमाल किया जाने वाला था।

इसके साथ ही अन्य संदिग्ध सामान भी जब्त हुए थे। इस खेप को भारत में पहुंचाने के लिए पकड़े गए युवाओं को बड़ी रकम दी जाती है। इस गिरफ्तारी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और एसएसबी के जवान सक्रिय हो गए थे। बताया जा रहा है कि तस्कर बिहार के अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर के आसपास से कहीं एंट्री लेने वाले थे। इसी के बाद यह सफलता आज हाथ लगी है।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें