back to top
21 जून, 2024
spot_img

Corona Update: कोरोना विस्फोट: 24 घंटे में दो लाख 71 हजार से ज्यादा नए मरीज, देश में 7743 Omicron Cases,झारखंड में कोरोना से 7 की मौत, 3258 नए केस, भुवनेश्वर AIIMS में विस्फोट

spot_img
Advertisement
Advertisement

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बेहद तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में दो लाख, 71 हजार 202 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज (corona-update : More than two lakh 71 thousand new patients in 24 hours) मिले हैं। इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 38 हजार, 331 इस दौरान 314 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 16 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 70 करोड़ 24 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

वहीं, देश में कोरोना के नए वेरियंट ओमिक्रोन की रफ्तार तेज हो गयी है। देशभर में ओमिक्रोन के सात हजार, 743 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यानि पिछले 24 घंटे में ओमिक्रोन के नए मामलों में 28.17 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अब तक ओमिक्रोन से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है।

रविवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कुल तीन करोड़, 50 लाख, 85 हजार, 721 है। इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 94.51 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15 लाख, 50 हजार, 377 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 16.28 प्रतिशत हो गया है।

इधर, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 28 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। यहां अब तक 1700 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए जा चुके हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान पहुंच गया है। तीसरे नंबर पर दिल्ली है। चौथे नंबर पर अब केरल और पांचवें नंबर पर कर्नाटक है।

भुवनेश्वर एम्स में कोरोना विस्फोट

भुवनेश्वर एम्स में कोरोना विस्फोट की जानकारी सामने आ रही है। 250 से ज्यादा कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद ओपीडी सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

झारखंड में कोरोना का कहर दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। कोरोना की वजह से राज्य में सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से दो, बोकारो से एक, धनबाद से एक, रामगढ़ से एक, हजारीबाग से एक और रांची से एक मरीज शामिल हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 33089 मामले में सबसे अधिक 12500 राजधानी रांची में सक्रिय है।

14 आईपीएस सहित 865 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

झारखंड पुलिस के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस का संक्रमण दिन पर दिन तेजी से फैल रहा है। झारखंड पुलिस मुख्यालय के आंकड़े के अनुसार झारखंड पुलिस के 14 आईपीएस सहित 865 अधिकारी और पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये है। इनमें अब तक 341 कर्मी ठीक हो गए है, जबकि 524 अधिकारी व कर्मी कोरोना संक्रमित है।

इन 14 आईपीएस में झारखंड पुलिस मुख्यालय में दो, जंगल वार फेयर स्कूल नेतरहाट में दो, पीटीसी पदमा में एक, आईआरबी पांच में एक, जैप पांच में एक, जैप छह में एक, गोड्डा में एक, कोडरमा में एक, लातेहार में एक, गढ़वा में एक, रांची में एक, जमशेदपुर में एक, गुमला में एक आईपीएस हैं।

झारखंड पुलिस के 865 पुलिस अधिकारी व कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें 341 ठीक हो गए। संक्रमित होने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों में 14 आईपीएस, तीन एएसपी, 14 डीएसपी, 28 इंस्पेक्टर, सूबेदार और मेजर, 94 एसआई और सार्जेंट मेजर, 76 एएसआई, 78 चालक और हवलदार, 454 आरक्षी और चालक आरक्षी इसके अलावा 104 अन्य पुलिस कर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिसकर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर लगाकर कार्य करने को कहा है।

जिले में कुल 104192 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 90098 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। सबसे अधिक कोरोना के 1002 नए केस रांची से मिले है। रविवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 3351 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत रविवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 3258 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1002, बोकारो से 119, चतरा से 25, देवघर से 118, धनबाद से 68, दुमका से 93, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 751,गढ़वा से 25, गिरिडीह से 17, गोड्डा से 104, गुमला से 48, हजारीबाग से 331, जामताड़ा से 19, खूंटी से 53, कोडरमा से 39, लातेहार से 25, लोहरदगा से 28, पाकुड़ से 18, पलामू से 107, रामगढ़ से 57, साहेबगंज से 78, सरायकेला से 13, सिमडेगा से 21और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 99 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 402533 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 18932284 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 33089 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 364245 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5199मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 90.48 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है।

जरूर पढ़ें

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...

498A में Darbhanga Court का बड़ा-ऐतिहासिक फैसला! बीवी को पीटा, दहेज मांगा – अब पति को मिली जेल!

दहेज प्रताड़ना में दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति को 2 साल की जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें