spot_img

दरभंगा एयरपोर्ट और संवरेगा, बनेंगे पार्किंग स्थल, जुलाई तक एयरपोर्ट को मिल जाएंगीं चिह्नित भूमि, और बढ़ेंगे व्यू कटर, कनेक्टिविटी के लिए बनाए जा रहे पुल का कार्य मार्च तक हो जाएगा पूर्ण, पढ़िए क्या कहा DM Rajeev Roshan ने

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा हवाई अड्डा के सभागार में जिलाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) की अध्यक्षता में हवाई अड्डा के संचालन की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बैठक की गयी।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बैठक में बताया गया कि हवाई अड्डे की बाउंड्री पर 300 मीटर तक व्यू-कटर लगना था, यह लग गया है। एयर फोर्स स्टेशन कमांडर तुषार गढ़वाल की ओर से अनुरोध किया गया कि व्यू-कटर के दोनों ओर 100-100 मीटर व्यू-कटर को और बढ़ाया जाए।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

इस पर जिलाधिकारी श्री रौशन की ओर से इसे बढ़ाने का आदेश संबंधित कार्यकारी एजेंसी को दिया गया। कार्यकारी एजेंसी की ओर से बताया गया कि 07 से 10 दिनों में इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।

दरभंगा एयरपोर्ट और संवरेगा, बनेंगे पार्किंग स्थल, जुलाई तक एयरपोर्ट को मिल जाएंगीं चिह्नित भूमि, और बढ़ेंगे व्यू कटर, कनेक्टिविटी के लिए बनाए जा रहे पुल का कार्य मार्च तक हो जाएगा पूर्ण, पढ़िए क्या कहा DM Rajeev Roshan ने
वहींं, बैठक में हवाई रनवे के फेंसिंग की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता (भवन) ने बताया कि रनवे के फेंसिंग का कार्य 02 से 04 दिन में प्रारंभ कर दिया जाएगा। 01 माह के अन्दर कार्य को पूर्ण करा लिया जाएगा।
हवाई अड्डे के रनवे के दोनों ओर 12 फीट ऊंची फेंसिंग (तार) लगाया जा रहा है, ताकि कोई भी जंगली जानवर रनवे की ओर नहीं आ सके।

बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण निगम ने बताया कि हवाई अड्डा से कनेक्टिविटी के लिए बनाए जा रहे पुल का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिलाधिकारी श्री रौशन ने इसे 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने का निर्देश दिया गया।

एयरपोर्ट के स्टेशन कमांडेंट की ओर से एयरपोर्ट के लिए अतिरिक्त एंबुलेंस का मांग जिलाधिकारी से की गयी। इस पर जिलाधिकारी श्री रौशन ने संबंधित पदाधिकारी को एक एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

एयरपोर्ट के लिए चिन्हित 78 एकड़ भूमि की समीक्षा के क्रम में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बताया कि भूमि का एसआईए हो गया है। एक्सपर्ट कमेटी का गठन भी हो गया है, जनवरी के अंत तक सेक्शन-11 का प्रारंभिक अधिसूचना निर्गत कर दिया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने जुलाई माह तक एयरपोर्ट के लिए चिन्हित भूमि हस्तगत कराने का निर्देश दिया गया।

दरभंगा एयरपोर्ट और संवरेगा, बनेंगे पार्किंग स्थल, जुलाई तक एयरपोर्ट को मिल जाएंगीं चिह्नित भूमि, और बढ़ेंगे व्यू कटर, कनेक्टिविटी के लिए बनाए जा रहे पुल का कार्य मार्च तक हो जाएगा पूर्ण, पढ़िए क्या कहा DM Rajeev Roshan ने
ठक के उपरांत जिलाधिकारी श्री रौशन ने जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं हवाई अड्डा के पदाधिकारियों के साथ हवाई अड्डा के के लिए अस्थाई पार्किंग हेतु  स्थल निरीक्षण किया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) विभूति रंजन चौधरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, कार्यपालक अभियंता (भवन), कार्यपालक अभियंता, पुल निर्माण निगम, निदेशक एयरपोर्ट, एयरपोर्ट अथॉरिटी के डीजीएम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey