back to top
22 जून, 2024
spot_img

बहुचर्चित फोन टेपिंग में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर पुलिस ने की लंबी पूछताछ

spot_img
Advertisement
Advertisement

हाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंबई पुलिस बहुचर्चित फोन टेपिंग मामले में उनके ही आवास पर पूछताछ कर रही है।

 

मुंबई पुलिस की साइबर टीम पुलिस तबादलों में हुए भ्रष्टाचार की खबर लीक होने से सम्बंधित सवाल भी कर रही है। उधर, देवेंद्र फडणवीस से हो रही पूछताछ का विरोध भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने किया है। इसलिए सूबे के हर जिलों में देवेंद्र फडणवीस को भेजी गई नोटिस जलाकर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के विधानसभा में  विपक्षी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है. मुंबई पुलिस (Mumbai Police) आज रविवार को उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने के लिए उनके मालाबार हिल स्थित सागर बंगले पर पहुंची। पूछताछ बारह बजे से दो बजे तक चली. उनपर पुलिस पोस्टिंग से जुड़ी गुप्त जानकारियों को लीक करने का आरोप है। डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत और एसीपी नितिन जाधव के नेतृत्व में मुंबई पुलिस की टीम उनके घर 12 बजे पहुंची।

मुंबई पुलिस की टीम 12 बजे से ही ट्रांसफर पोस्टिंग के घोटाले और रश्मि शुक्ला फोन टेपिंग से जुड़े मामलों को लेकर उनसे पूछताछ की गई। इस बीच विधानपरिषद में विपक्षी नेता प्रवीण दरेकर समेत कई बीजेपी के नेता फडणवीस के घर पर मौजूद रहे। इस बीच प्राप्त जानकारियों के मुताबिक देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस को यह नहीं बताया कि उन्हें राज्य की एसआईटी से संबंधित गुप्त जानकारियां कहां से और कैसे मिली? फडणवीस यही कहते रहे कि विपक्षी नेता होने के नाते यह उनका विशेषाधिकार है कि वे अपने सोर्स किसी को ना बताएंं।

देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पुलिस उपायुक्त हेमराज राजपूत तथा सहायक पुलिस आयुक्त नितीन जाधव के नेतृत्व में साइबर पुलिस की टीम 12 बजे पहुंची और पूछताछ शुरू की। इससे पहले मुंबई पुलिस की साइबर टीम ने देवेंद्र फडणवीस को रविवार को दिन में 11 बजे आवास पर ही हाजिर रहने का आदेश जारी किया था।

इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि वे जांच में सहयोग करेंगे। इसके बाद पुलिस ने तय किया कि पुलिस खुद देवेंद्र फडणवीस के घर जाकर पूछताछ करेगी। इसी आधार पर पुलिस आज देवेंद्र फडणवीस के आवास पर जाकर पूछताछ कर रही है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को ही हर जिले में देवेंद्र फडणवीस को भेजी गई नोटिस जलाने व प्रदर्शन करने का आदेश जारी किया था। इसके फलस्वरुप आज सूबे के हर जिलों में भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि विपक्षी नेता के रूप में देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस तबादलों में हो रहे भ्रष्टाचार से संबंधित फोन टेपिंग का पेन ड्राइव केंद्रीय गृह सचिव को दी है।

जरूर पढ़ें

Bihar में अब 400 नहीं, हर महीने मिलेंगे 1100 रुपए पेंशन! जानिए कब से मिलेगा बढ़ा पेंशन –

बिहार में अब 400 नहीं, हर महीने 1100 रुपये पेंशन! नीतीश कुमार का चुनावी...

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें