spot_img

Spice Jet के खिलाफ कार्रवाई को तैयार Directorate General of Civil Aviation, दिया नोटिस

spot_img
- Advertisement -

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने उड़ान सेवा प्रदाता स्पाइस जेट को नोटिस जारी किया है। हाल ही में स्पाइस जेट की कुछ उड़ानों में समस्या आई थी।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में स्पाइस जेट को तीन सप्ताह का समय दिया गया है। डीजीसीए ने अपनी समीक्षा में पाया है कि स्पाइस जेट एयरक्राफ्ट अधिनियम के तहत सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं प्रदान नहीं कर पा रहा है।

- Advertisement -

नोटिस में कहा गया है कि एक अप्रैल के बाद से उसकी उड़ानों में आई दिक्कतों की समीक्षा की गई है। ऐसा पाया गया है कई बार सुरक्षा कारणों से उड़ान वापिस लौटी है या फिर कम सुरक्षा मानकों के साथ उतरी है। ज्यादातर मामले सिस्टम या किसी हिस्से से जुड़ी गड़बड़ियों से जुड़े हैं। समीक्षा में पाया गया है कि आंतरिक तौर पर सुरक्षा मानकों नजरअंदाज किया जा रहा है या फिर सही तरह से विमानों का रखरखाव नहीं किया जा रहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम में बड़ा बदलाव! रिंकू सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, रजत पाटीदार बाहर | इन्हें मौका

डीजीसीए की ओर से किए सितंबर 2021 में की गई वित्तीय जांच में पाया गया था कि एयरलाइन स्पालायरों को समय से पैसे नहीं दे पा रहा है। अब स्पाइस जेट के उत्तरदायी प्रबंधक को नोटिस मिलने के 3 सप्ताह के अंदर बताना होगा की स्पाइज जेट कार्रवाई क्यों न की जाए। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को स्पाइसजेट के दुबई जा रहे एक विमान को गड़बड़ी के चलते पाकिस्तान के कराची में उतरना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:  Uttar Pradesh Politics बड़ी खबर : 'बिहार की पार्टी UP में नहीं चलेगी!' राजभर की NDA को सीधी चेतावनी, चिराग - निशांत पर भड़के | छोड़ देंगे?

इससे पहले दो जुलाई को ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश के जबलपुर जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबह उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लौट आई। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने जानकारी दिया कि फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद जब विमान 5 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो पायलट के केबिन में धुआं देखा गया। इसके बाद विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। दरअसल, जब विमान 5 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था तभी केबिन में चारों तरफ अचानक से धुआं फैलने लगा। विमान में कुल 230 यात्री सवार थे।

एक वीडियो में दिखाई दे रहा है कि केबिन में धुआं घुसते ही यात्री अखबारों और एयरलाइन बुकलेट से खुद को पंखा कर रहे थे। वहीं इस घटना को लेकर शिवसेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने डीजीसीए पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग के लिए पसंदीदा एयरलाइन होने के कारण डीजीसीए एयरलाइन के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि यात्रियों की जान बचाने के लिए क्रू मेंबर्स को सलाम। बता दें कि विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया और अब उन्हें दूसरी फ्लाइट से जबलपुर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Supreme Court का बड़ा फैसला: अब भी दागी नेता बन सकेंगे मंत्री! कैबिनेट में एंट्री पर रोक नहीं |पढ़िए - 'संवैधानिक नैतिकता' | PIL खारिज

दो हफ्ते में यह दूसरी घटना है जब स्पाइसजेट के विमान में आग लगने की घटना हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 जून को पटना से दिल्ली की फ्लाइट में भी ऐसा ही एक घटना हुई थी। पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट की फ्लाई की इंजन में आग लग गई। आनन-फानन में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। डीजीसीए का कहना था कि पक्षी के टकराने से इंजन में आग लगी। विमान के इंजन से धुआं उठने पर आनन-फानन में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar PM Modi Visit बिहार के लिए बड़ी खबर! 21 नवंबर को PM मोदी देंगे कई तोहफे, बदल जाएगी राज्य की तस्वीर?

Bihar PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस दौरान कई बड़ी घोषणाएं होंगी और राज्य में करोड़ो#BiharPMVisit,#VaishaliNews,#BiharInvestment

सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा: राजीव गांधी के PM बनने पर क्यों ‘गुस्से और पीड़ा’ से घिर गई थीं? | पढ़िए – कैसी...

Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी के घर की दिवाली की यादें साझा कीं। साथ ही, अपनी नई किताब में राजीव गांधी के PM बनने पर अपनी पीड़ा और गुस्से का खुलासा#SoniaGandhi,#IndiraGandhi,#GandhiFamily

बिहार में पुलिस का नया ‘पावर प्लान’! मोतिहारी, पूर्णिया और सारण में बदलेगा सिस्टम, City SP अब कसेंगे Crime Control

Bihar Police: बिहार के मोतिहारी, पूर्णिया और सारण जिलों में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन तीनों जिलों में नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी#BiharPolice,#CitySP,#CrimeControl

1 लाख के लिए दोस्त की हत्या: गर्दन दबाई, फिर गंगा में फेंकी लाश! 5 दिन बाद हत्यारे ने कबूला – समस्तीपुर के रोहन...

Bihar Crime: बिहार में एक लाख रुपए के लिए दोस्त ने ही अपने साथी के साथ मिलकर युवक का गला घोंटा और शव को गंगा नदी में फेंक दिया। समस्तीपुर के विभूतिपुर में हुई इस वारदात के 5#BiharCrime,#SamastipurMurder,#GangaRiver