back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

कानून और गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा, मठ और मंदिर से हटाएं जाएंगें अतिक्रमण, संपत्ति से जुड़ी जानकारी के लिए एक्शन में टास्क फोर्स

spot_img
- Advertisement - Advertisement

भागलपुर। मठ और मंदिरों की संपत्ति से कब्जा हटाने और गन्ना उत्पादन को बढ़ाए जाने को लेकर कानून और गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ भागलपुर के समीक्षा भवन में बैठक की। बैठक के दौरान भागलपुर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, बांका डीएम सुहर्ष भगत, भागलपुर और बांका के एडीएम सहित भूमि सुधार से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Guwahati: ब्रह्मपुत्र पर कुमार भास्कर वर्मा पुल, सफर होगा तेज और आसान, अत्याधुनिक छह लेन का पुल का उद्घाटन... पढ़िए अजूबा साकार हुआ है!

इस दौरान कानून मंत्री ने जहां भूदान यज्ञ समिति द्वारा वितरित पर्चा की जांच और दखल कब्जा से संबंधित जानकारी हासिल की। वहीं धार्मिक संस्थानों के परिसंपत्तियों के भौतिक सत्यापन और मंदिर एवं मठों के अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने को लेकर टास्क फोर्स का गठन करने की बात कही।

- Advertisement -

कानून मंत्री ने भागलपुर के 188 अपंजीकृत धार्मिक संस्थान को बिहार धार्मिक न्यास परिषद से जल्द से जल्द पंजीकृत कराए जाने को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान कानून एवं गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि भागलपुर प्रमंडल में अधिकारियों की ओर से मठ-मंदिर की संपत्ति से जुड़ी जानकारी का खाका तैयार कर लिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Puducherry News: अमित शाह का पुडुचेरी पर बड़ा वार, कहा – गांधी परिवार का ATM बन गई थी पिछली सरकार

जल्द ही कब्जेदारों के कब्जे से मठ – मंदिरों की संपत्ति को मुक्त करा लिया जाएगा। मंत्री ने गन्ना उत्पादन में वृद्धि होने की बात करते हुए कहा कि इससे इथेनॉल तैयार करने में काफी मदद भी मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 विश्व कप से Lockie Ferguson की वापसी: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका!

Lockie Ferguson: टी20 विश्व कप के बीच में एक ऐसी खबर आई है जिसने...

Mahashivratri Wishes: बॉलीवुड सितारों ने भक्ति में लीन होकर दी महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mahashivratri Wishes: शिव भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन, महाशिवरात्रि का पावन...

अडानी एंटरप्राइजेज का बड़ा दांव: डिफेंस अधिग्रहण से रक्षा क्षेत्र में मजबूत होगी पकड़

Defense Acquisition: भारत के रक्षा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में...

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें किसने कितनी वसूली फीस!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें