spot_img

भागलपुर में समस्तीपुर के युवक की गोली मारकर हत्या, लूट के दौरान बेखौफ अपराधियों ने बीच दोपहर खेला खूनी खेल, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र टुट्टा पुल के समीप मंगलवार को अपराधियों ने लूट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

नाथनगर (मधुसूदनपुर) थाना क्षेत्र में टूटा पुल के पास बदमाशों ने लूट के दौरान गोली मारकर युवक की हत्या कर दी है। मृतक मो.इमरान 35) शाहकुण्ड (सजौर) थाना के समस्तीपुर का रहने वाला था। घटना मंगलवार करीब तीन बजे की है।

- Advertisement -

मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर एएसपी समेत चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गयी। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के टूटा पुल के पास की है।

जहां लूट के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान भागलपुर के शाहकुंड थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव निवासी इमरान के रूप में हुई है। लूटपाट के दौरान हत्या की इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि इमरान मोटरसाइकिल से भागलपुर से घर जा रहा था। बदमाशों ने मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान लूट लिया है। नाथनगर और मधुसूदनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ कर रही है। बदमाशों ने युवक के कनपट्टी में गोली मारी है। लूट का विस्तृत ब्योरा अभी तक नहीं मिल पाया है। शव के पास मृतक का हेलमेट पड़ा हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में 21 नए ROB: सिर्फ 7 दिनों में होगा भूमि अधिग्रहण, इन 4 जिलों को मिलेगी बड़ी सौगात!

Bihar ROB: बिहार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में बनने वाले 21 रेल ओवरब्रिज के लिए भूमि अधिग्रहण 7 दिनों में पूरा होगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दिया नि #BiharROB,#LandAcquisition,#DilipJaiswal

Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का ‘अश्लील’ वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

Madhubani Cybercrime: मधुबनी में साइबर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने वीडि #MadhubaniNews,#CybercrimeBihar,#Extortion

Darbhanga Crime केवटी में चोरों का कहर! दुकान से 76 हजार की संपत्ति साफ, क्या पुलिस पकड़ पाएगी?

Kewati Theft: केवटी के रनवे गांव में एक दुकान का चदरा तोड़कर अज्ञात चोरों ने 76 हजार रुपये की संपत्ति चुरा ली। नकदी समेत 70 हजार का सामान गायब है, पुलिस ने जांच शुरू की है। #KewatiTheft,#BiharCrime,#DarbhangaNews

Darbhanga Land Survey दरभंगा में भूमि सर्वे पर बड़ा एक्शन! अब रोज इतने किश्तवार बनाने होंगे, नहीं तो…

Darbhanga Land Survey: दरभंगा के केवटी अंचल में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश दिए हैं। अब अधिकारियों को प्रतिदिन 1 #DarbhangaNews,#BiharLandSurvey,#KevatiSurvey