back to top
21 जून, 2024
spot_img

West Bengal : सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी, दो की मौत

spot_img
Advertisement
Advertisement

कूचबिहार। पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिला अंतर्गत गीतालदह इलाके में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच इलाके में वर्चस्व कायम करने को लेकर गोलीबारी हुई है।

 

घटना रविवार देर रात की है। दावा है कि तृणमूल कांग्रेस के जिला परिषद अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष के समर्थकों के बीच माराकुठी इलाके में देर रात हिंसक संघर्ष हुआ।

दावा है कि दोनों ओर से गोलीबारी हुई जिसमें गोली लगने से दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि पांच अन्य लोग जख्मी हैं। मारे गए दोनों लोग सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता थे और जो लोग घायल हुए हैं वे भी तृणमूल से ही संबद्ध है। घटना की वजह से पूरे क्षेत्र में तनाव पसरा हुआ है।

सोमवार को पूरे इलाके में पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। पुलिसकर्मी गस्ती लगा रहे हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि दो लोग मारे गए हैं और पांच जख्मी हैं। मारे गए लोगों के शवों का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।

जो लोग जख्मी हैं उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। किसने गोली चलाई, किस वजह से विवाद हुआ आदि के बारे में जांच जारी है। हालांकि गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच के बाद गिरफ्तारी होगी। मारे गए लोगों के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

जरूर पढ़ें

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...

498A में Darbhanga Court का बड़ा-ऐतिहासिक फैसला! बीवी को पीटा, दहेज मांगा – अब पति को मिली जेल!

दहेज प्रताड़ना में दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति को 2 साल की जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें