back to top
13 नवम्बर, 2024
spot_img

अमेरिका में छह साल के बच्चे ने घर में सो रही पांच साल की छोटी बहन की गोली मारकर कर दी हत्या

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

मेरिका के इंडियानापोलिस प्रांत के मंसी शहर से हैरान करने वाली खबर आई है। यहां छह साल के बच्चे ने घर में सो रही अपनी पांच साल की बहन को सिर में गोली मार दी। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने बच्चे के मां-बाप को गिरफ्तार किया है।

इंडियानापोलिस के उत्तर पूर्व में स्थित मंसी शहर से सामने आई यह घटना बेहद हृदय विदारक है। वहां रहने वाले जैकब ग्रेसन की पांच साल की बेटी घर में सो रही थी। उस दौरान उनका छह साल का बेटा वहीं खेल रहा था। उसने घर की अलमारी में रखी गोलियों से भरी बंदूक निकाली और खेल-खेल में अपनी बहन पर गोली चला दी। गोली सिर में लगी और बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार,छह साल के अबोध बच्चे ने खेल समझ कर घर में सो रही अपनी पांच साल की बहन को सिर में गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद 28 साल के जैकब ग्रेसन व उनकी 27 साल की पत्नी किंबर्ली ग्रेसन हतप्रभ रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैकब व किंबर्ली को गिरफ्तार कर लिया। मंसी की उप पुलिस प्रमुख मेलिसा क्रिसवेल ने बताया कि बच्ची की मौत के मामले में माता-पिता यानी जैकब ग्रेसन व किंबर्ली ग्रेसन को लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।अमेरिका में छह साल के बच्चे ने घर में सो रही पांच साल की छोटी बहन की गोली मारकर कर दी हत्याउप पुलिस प्रमुख मेलिसा क्रिसवेल ने कहा कि 28 वर्षीय ग्रेसन और उसकी 27 वर्षीय पत्‍‌नी किम्बर्ली ग्रेसन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसे अपने माता-पिता के बेडरूम में तिजोरी की चाबी मिली थी। उस वक्त उसकी मां सो रही थी, उसने वहां से बंदूक उठा ली और छोटी बहन के सिर में गोली मार दी। बच्चे की मां किम्बर्ली ग्रेसन ने कहा कि वह और उनके पति बेटे को बंदूक चलाने के तरीके सिखाने के लिए कुछ समय पूर्व एक शूटिंग रेंज में ले गए थे।

बच्चों की मां किंबर्ली ग्रेसन ने पुलिस को बताया कि वह और उनके पति बेटे को बंदूक चलाने के तरीके सिखाने के लिए कुछ समय पूर्व एक शूटिंग रेंज में ले गए थे। माना जा रहा है कि अबोध शिशु ने वहां लोगों को गोली चलाते देखा और उसे खेल समझकर घर में गोली चलाकर बहन को ही मार डाला।

जरूर पढ़ें

Darbhanga’s Jalley CHC Major Milestone — एक दिन में 25 महिलाओं का सफल Sterilization; जल्द शुरू होगी सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा

जाले |जाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को आयोजित परिवार कल्याण शिविर के...

Darbhanga में 19 वर्षीय अपहृत युवती बरामद, मुंह पर ओढ़नी बांधकर किया था Kidnap; 5 नामजद की तलाश में पुलिस

जाले | थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 19 वर्षीय युवती को पुलिस...

Major Road Accident in Darbhanga — भाभी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की मौत

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | बहेड़ा–सकरी मुख्य मार्ग पर हावीभौआड़ गांव के पास बुधवार...

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर...जाले- रतनपुर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें