back to top
21 जून, 2024
spot_img

Monkeypox Case।n Delhi: दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मामला आया सामने, हिमाचल से लौटा था शख्स, हरकत में सरकार

spot_img
Advertisement
Advertisement

राजधानी दिल्ली में रविवार को मंकीपॉक्स का पहला मामला प्रकाश में आया है। मरीज वर्तमान में लोकनायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती है। मरीज का विदेश यात्रा इतिहास नहीं है।

जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी 31 वर्षीय शख्स संक्रमित पाया गया है। शख्स फिलहाल दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती है। दो दिन पहले बुखार और चकते शरीर पर आए जिसके बाद भर्ती किया गया। आधिकारिक सूत्र ने बताया कि संक्रमित शख्स बीते दिनों शख्स हिमाचल प्रदेश से घूमकर लौटा है। हालांकि उसकी कोई विदेश यात्रा की अभी हिस्ट्री सामने नहीं आई है। भारत में अभी तक मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आ चुके हैं, इसमें से तीन केरल है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार एक वैश्विक आपात स्थिति है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले की पुष्टि की है। एक विज्ञप्ति में मंत्रालय ने कहा है कि दिल्ली निवासी 34 वर्षीय व्यक्ति को मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला मानकर लोक नायक अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे ने जांच में मंकीपोक्स की पुष्टि की है। वर्तमान में लोक नायक अस्पताल में इसके लिए तैयार किए गए आइसोलेशन सेंटर में मरीज स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।

मरीज में बुखार और त्‍वचा पर घाव जैसे लक्षण दिखने पर भर्ती कराया गया था। दिल्‍ली वाले केस को मिलाकर भारत में मंकीपॉक्‍स के अब कुल चार मामले हो गए हैं। बाकी तीनों केस केरल से हैं और तीनों विदेश से यात्रा करके लौटे थे। वहां पिछले 8 दिन के भीतर वायरस के तीन मामले मिले।

तीनों विदेश से यात्रा करके लौटे थे। तीसरा केस यूएई से 6 जुलाई को मलप्पुरम लौटे 35 साल के युवक का है। उसे 13 जुलाई से बुखार है। युवक का इलाज तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। भारत में मंकीपॉक्स का पहला मरीज कोल्लम में 12 जुलाई को मिला था। संक्रमित शख्स यूएई से आया था। दूसरा केस अगले ही दिन कन्नूर में सामने आया, जहां दुबई से आए शख्स इस बीमारी से पीड़ित मिला था।

मंत्रालय ने आगे कहा कि मरीज के करीबी संपर्कों की पहचान की गई है और उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश के तहत पृथकवास में रखा गया है। इससे जुड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्रवाई जैसे संक्रमण के स्रोत की पहचान, विस्तृत संपर्क खोज, निजी चिकित्सकों को इसके प्रति संवेदनशील बनाए जाने का काम किया जा रहा है। मामले की उच्च स्तरीय समीक्षा के लिए आज दोपहर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) की बैठक है।

पश्चिमी दिल्ली के निवासी मरीज को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में शनिवार को जांच के लिए भेजे गये थे। उसका सैंपल पॉजिटिव पाया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली सरकार पूरी सतर्कता के साथ जरूरी उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स का पहला मामला दिल्ली में सामने आया है। मरीज स्थिर है और ठीक हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है। हमने एलएनजेपी में अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है। हमारी सबसे अच्छी टीम दिल्लीवासियों की रक्षा और बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तैनात है।

देश में मंकीपॉक्स का यह चौथा मामला है। इससे पहले तीन मामले केरल से हैं जिनका विदेश यात्रा से जुड़ा इतिहास है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में भर्ती मरीज मनाली (हिमाचल प्रदेश) में एक पार्टी में शामिल हुआ था। उसके बाद बुखार और त्वचा के घावों के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शनिवार को मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। डब्ल्यूएचओ की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक ने रविवार को सदस्य देशों से निगरानी और मंकीपॉक्स से जुड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों को मजबूत करने का आग्रह किया है। क्षेत्रीय निदेशक का कहना है कि मंकीपॉक्स कई नए देशों में बड़ी तेजी से फैल रहा है। यह चिंता का विषय है।

जरूर पढ़ें

Bihar में स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी, 23 जून से इतने बजे से लगेंगी कक्षाएं, जानिए New Time Table- Full List!

बिहार के स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी! अब सुबह 9:30 से शाम 4...

Darbhanga Allapatti Railway Crossing पर ट्रेन से टकराकर जाले के युवक की मौत

रेलवे फाटक पर दर्दनाक हादसा! मो. सरताज की रहस्यमय मौत से गांव में मातम।...

Shiv Gopal Mishra होंगे Darbhanga के नए Chief District एवं Sessions Judge

दरभंगा को मिला नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश! शिव गोपाल मिश्रा की नियुक्ति तय।दरभंगा...

498A में Darbhanga Court का बड़ा-ऐतिहासिक फैसला! बीवी को पीटा, दहेज मांगा – अब पति को मिली जेल!

दहेज प्रताड़ना में दरभंगा कोर्ट का बड़ा फैसला! पति को 2 साल की जेल...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें