back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

गया में उग्र भीड़ और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, एसएचओ सहित दो पुलिसकर्मी घायल, गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

या जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार को उग्र भीड़ और पुलिस के बीच पथराव और गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी और एक युवक घायल हो गया।

- Advertisement -

घटना के पीछे मंगलवार की सुबह गया के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के भैरवा गांव के बुलाकी चौधरी के पुत्र प्रमोद चौधरी की सड़क दुघर्टना में हुई मौत कारण था।

- Advertisement -

उग्र भीड़ मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। मुफ्फसिल थाना के एसएचओ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजने की कोशिश कर रहे थे।इस बीच भीड़ उग्र हो गई। भीड़ की ओर पथराव किया जाने लगा। पुलिस ने बल प्रयोग किया। चर्चा है कि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवा में गोली चलाई। लेकिन पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Hardeep Singh Puri: अनुभवी प्रशासक से केंद्रीय मंत्री तक का शानदार सफर, जानिए अनसुनी बातें

अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में कई थानों के पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे।एएसपी मनीष कुमार ने पुलिस फायरिंग की बात से इंकार किया। उन्होंने बताया कि एस एच ओ पंकज कुमार सिंह और एक पुलिस अधिकारी सायक हुसैन खां भीड़ के पथराव से घायल हो गए हैं।

वहीं,एक युवक को गोली लगी है। संभवतः भीड़ की ओर से हुई फायरिंग में टनकुप्पा थाना क्षेत्र के नीमाटांड गांव का 24 वर्षीय युवक मुन्ना कुमार घायल हो गया। मुन्ना को इलाज के लिए गया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 विश्व कप से Lockie Ferguson की वापसी: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका!

Lockie Ferguson: टी20 विश्व कप के बीच में एक ऐसी खबर आई है जिसने...

Mahashivratri Wishes: बॉलीवुड सितारों ने भक्ति में लीन होकर दी महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Mahashivratri Wishes: शिव भक्तों के लिए साल का सबसे बड़ा दिन, महाशिवरात्रि का पावन...

अडानी एंटरप्राइजेज का बड़ा दांव: डिफेंस अधिग्रहण से रक्षा क्षेत्र में मजबूत होगी पकड़

Defense Acquisition: भारत के रक्षा क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में...

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें किसने कितनी वसूली फीस!

Shahid Kapoor News: बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों एक ही नाम गूंज रहा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें