back to top
1 अक्टूबर, 2024
spot_img

Bihar News: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार से गिरिराज, नित्यानंद और रविशंकर प्रसाद को मिली जगह, आमंत्रित सदस्यों में गोपाल जी ठाकुर, मंगल पांडे और नंदकिशोर यादव, मेनका और वरूण गांधी OUT

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नई राष्ट्रीय कार्यसमिति का एलान कर दिया है। भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में बिहार के भी चुनिंदा नेताओं को जगह मिली है।

 

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की घोषणा की है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुरुवार को पार्टी की 80 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के कई नेताओं के नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही इस सूची में लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गजों को फिर से शामिल किया गया है। वहीं, इस सूची में वरुण गांधी और मेनका गांधी का नाम नहीं है।

बिहार से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय के अलावा सांसद रविशंकर प्रसाद और विधायक भागीरथी देवी को जगह मिली है।

इनके अलावा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, दरभंगा से सांसद गोपाल जी ठाकुर, पूर्व मंत्री प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव को भी राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

नई कार्यसमिति में भाजपा के बिहार से सांसद राधामोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने कुल 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति, राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिए विशेष आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की नियुक्त की है।

भाजपा की इस नई राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य हैं, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, राज्यसभा में सदन के नेता केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं।

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान किसानों के समर्थन में बोलने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी, उनकी सांसद मां मेनका गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह को कार्यकारी सदस्य के पद से हटा दिया गया है। 80 नियमित सदस्यों के अलावा, कार्यकारिणी में 50 विशेष आमंत्रित और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य भी होंगे।

इस सूची में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंक्षी राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरेन रिजीजू, गिरिराज सिंह, एस जयशंकर, मनोत तिवारी समेत कई नाम शामिल हैं। हर्षवर्धन, रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर जैसे पूर्व केंद्रीय मंत्री भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने हुए हैं।

वहीं, इसमें नए चेहरों को भी प्रमुख्ता से जगह दी गई है। हाल ही में कैबिनेट में शामिल किए गए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मीनाक्षी लेखी, मनसुख मंडाविया और ज्योतिरादित्य सिंधिया को राष्ट्रीय  कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

कार्यकारिणी पार्टी का एक प्रमुख विचार-विमर्श करने वाला निकाय है जो सरकार के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करता है और संगठन के एजेंडे को आकार देता है। कोरोना महामारी के कारण लंबे समय से इसकी बैठक नहीं हुई है। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नवंबर में होने वाली है। जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली बैठक होगी।

जरूर पढ़ें

24 घंटे के अंदर Darbhanga Police का बड़ा एक्शन, 3 गिरफ्तार, खंगाला जा रहा Criminal Record

प्रभाष रंजन, दरभंगा | दरभंगा पुलिस ने बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी...

Patna Zoo का New Look Unlocked! रंगीन गेट, फूलों की सजावट और आकर्षक झरने ने जीता पर्यटकों का दिल

पटना। पटना का संजय गांधी जैविक उद्यान (Patna Zoo) अब केवल जानवरों को देखने...

Darbhanga में RAF की ‘चेतावनी ‘ दुर्गा पूजा पर अफवाह फैलाई तो खैर नहीं, अल्फा 114 ए टीम ने लिया पंडालों...

दरभंगा | दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने के...

Darbhanga में भक्तों की सेवा में लगे स्वास्थ्यकर्मी की बाइक — उड़न छू, जालेश्वरी मंदिर परिसर से गायब हुई ‘बुलेट’

जाले, दरभंगा | जालेश्वरी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें