back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

उत्तरप्रदेश के हापुड़ में फैक्टरी का बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत, 16 जख्मी, 4 की हालत गंभीर, विस्फोट से कई मकान के छत उड़े

spot_img
- Advertisement - Advertisement

त्तर प्रदेश के हापुड़ जिलान्तर्गत धौलाना में यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में स्थित इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने की एक फैक्टरी में शनिवार दोपहर अचानक बॉयलर फट गया। इस दुर्घटना में फैक्टरी में कार्यरत नौ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना में कम से 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत चिंताजनक है।

- Advertisement -

धौलाना स्थित यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में सीएनजी पम्प के पीछे इलेक्ट्रॉनिक समान बनाने की फैक्टरी है। इस फैक्टरी में शनिवार को भी काम काज चल रहा था। दोपहर में अचानक फैक्टरी का बॉयलर फट गया। बॉयलर फटने से इतना जबर्दस्त धमाका हुआ कि आसपास की कई फैक्टरियों की छतें उड़ गई।

- Advertisement -

इस दौरान फैक्टरी में आग भी लग गई। इस दुर्घटना में फैक्टरी में कार्यरत 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत चिंताजनक है। घायलों को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Uttar Pradesh Election: मायावती का बड़ा ऐलान, विरोधियों की साजिशों से सावधान रहें BSP कार्यकर्ता

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार और मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी घटनास्थल पर पहुंचे। मंडलायुक्त सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने और पुलिस महानिरीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया है। दुर्घटना के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

उत्तरप्रदेश के हापुड़ में फैक्टरी का बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत, 16 जख्मी, 4 की हालत गंभीर, विस्फोट से कई मकान के छत उड़े
पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर फोरेंसिंक टीम ने जांच शुरू कर दी है। अन्य जानकारी भी एकत्र की जा रही है। पुलिस टीम भी जांच कार्य में जुट गई है। जांच में जो भी व्यक्ति घटना के लिए जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Mohammed Shami: घरेलू हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शमी को भेजा नोटिस, पत्नी हसीन जहां की याचिका पर मांगा जवाब

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे मोहम्मद शमी के जीवन में एक बार...

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: ऐसे बरामद हुआ वारदात का हथियार!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के एक्शन किंग और मशहूर फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के...

दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

दरभंगा: आजादी के बाद मिथिला क्षेत्र की सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति का प्रतीक, सॉफ्टवेयर...

मारुति ई-विटारा: भारतीय सड़कों पर धमाल मचाने को तैयार!

Maruti e-Vitara: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, मारुति...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें