spot_img

जदयू ने 12 प्रकोष्ठ का किया गठन, पीयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज बने युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

spot_img
- Advertisement -

नता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 12 प्रकोष्ठ का गठन किया है ।इसका एलान आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने किया है।

- Advertisement -

जदयू के युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी पीयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज को दी गयी है । नीतीश पटेल छात्र प्रकोष्ठ की कमान संभालेंगे। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष ने की है।

- Advertisement -

पार्टी में एक बार फिर से महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेवारी श्वेता विश्वास को देते हुए महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

- Advertisement -

सलीम परवेज को अल्पसंख्यक सेल का प्रदेश अध्यक्ष, विधायक विजय सिंह निषाद को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष,कमल नोपानी को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष निराला एससी एसटी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पूर्व विधायक रामबालक सिंह को किसान और सहकारिता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि एलबी सिंह पहले की तरह ही चिकित्सा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

अमरदीप को शिक्षा प्रकोष्ठ, राम चरित्र को तकनीकी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि कुमार विजय कला संस्कृति प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगे। इनकी नियुक्ति के बाद अब इन प्रकोष्ठों के अध्यक्ष अपनी टीम का गठन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार प्रकोष्ठों की संख्या काफी अधिक थी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आदेश पर सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया गया था। इस बार 12 नये प्रकोष्ठ अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation