spot_img

चल रहा था प्रतिमा का विसर्जन, डीजे पर नाच रहे थे लोग…शराब के नशे में धुत अपराधियों ने किशोर को गोलियों से भूना, कनपट्टी में सटाकर मारी गोली, मौत से सनसनी

spot_img
- Advertisement -

बिहार के खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार को गोली मारकर 15 वर्षीय किशोर रोहियार गांव के शंकर यादव के पुत्र संस्कार यादव की हत्या कर दी गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, रविवार को रोहियार गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था। डीजे की धुन पर लोग नाच रहे थे। वहीं कुछ लोग शराब के नशे में थे। इसमें रोहियार गांव के ही कुछ हथियारबंद अपराधी भी शामिल थे।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान रंजन यादव ने फायरिंग कर दी। कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी रंजन यादव ने संस्कार कुमार को कनपट्टी में सटाकर गोली मार दी। गोली आर-पार हो गई। इस घटना में संस्कार बुरी तरह से घायल हो गए। इसके बाद सभी अपराधी भाग गए।

- Advertisement -

घटना के बाद काफी संख्या में लोग जुट गए। घायल अवस्था में संस्कार को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार, सदर एसडीपीओ सुमित कुमार, चौथम सीओ भरत भूषण सिंह, मानसी थानाध्यक्ष नीलेश कुमार आदि भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सदर एसडीपीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी हो।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में मौसम का ‘डबल अटैक’: भारी बारिश और लू, IMD का चौंकाने वाला अलर्ट जारी!

Bihar Weather: बिहार में मौसम दोहरी मार पड़ने वाली है! IMD ने उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है, वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार में लू का प्रकोप जा#BiharWeather,#IMDAlert,#HeatwaveWarning

दरभंगा में मुहर्रम जुलूस में बवाल, धक्का-मुक्की और हथियारों के प्रदर्शन पर लाइसेंसधारी समेत कई पर FIR

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में मुहर्रम जुलूस के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और धक्का-मुक्की मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लाइसेंसधारी समेत कई लोगों पर FIR दर्ज की गई है#DarbhangaNews,#MuharramBihar,#LawAndOrder

बेनीपुर में खत्म हुई हड़ताल, फिर भी गंदगी का ढेर! क्यों नहीं हो रही सफाई?

Benipur Nagar Parishad: बेनीपुर नगर परिषद में सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म हुए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन शहर में गंदगी का अंबार लगा है। स्थानीय विधायक की पहल भी बेअसर साबित हो रही है, ज#BenipurNews,#DarbhangaSanitation,#BiharLocalNews

दरभंगा में शिक्षा क्रांति! बच्चों को मिलेगी केंद्रीय विद्यालय की वर्ल्ड क्लास पढ़ाई, सोमवार सुबह होगा नवनिर्मित ‘केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3’ का भव्य उद्घाटन

Darbhanga Kendriya Vidyalaya: दरभंगा में तीसरा केंद्रीय विद्यालय खुल गया है। हनुमाननगर प्रखंड के कोल्हंटा पटोरी में नवनिर्मित 'केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक सं.-3' का उद्घाटन हुआ, जिससे बच्चों#DarbhangaNews,#KendriyaVidyalaya,#BiharEducation