मई,20,2024
spot_img

महाभारत वाले ‘शकुनी मामा’ गुफी पेंटल का निधन, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

spot_img
spot_img
spot_img

बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्‍टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। सुबह करीब 9 बजे उन्‍होंने आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 78 साल थी। गुफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे। और, मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे।

निधन की पुष्टि गुफी के भतीजे हितेन पटेल ने की। हितेन पेंटल ने बताया, ‘गुफी पेंटल का सुबह नौ बजे अस्पताल में निधन हो गया। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया और नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।’

हितेन ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्या के चलते गुफी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। पेंटल के परिवार में उनका बेटा, बहू और पोता हैं। पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम करीब चार बजे उपनगरीय अंधेरी के एक श्मशान घाट में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Elections News|Saran Seat News|...5th Phase Voting में हाई प्रोफाइल सीट पर बूथ Capturing की बड़ी Entry

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा के किरदार में बेतरीन अभिनय के लिए उन्हें जाना जाता था। इसके अलावा कई अन्य फिल्म और सीरियल में भी उनके अभिनय को सराहा गया।

31 मई को ही गुफी पेंटल की तबियत ज्यादा बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Iran President Raisi Dead| ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री की मौत, आग का गोला बना हेलिकॉप्टर, नौ लोग थे सवार, मिला मलबा

उनके चाहने वाले लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कमाना कर रहे थे। लेकिन आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया। बता दें कि BR चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत सीरियल में गुफी पेंटल ने शकुनी मामा का किरदार निभाया था।

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। शकुनी मामा वाले किरदार ने ही उन्हें बहुत मशहूर बनाया। वैसे, अभिनेता बनने से पहले गुफी पेंटल इंजीनियर थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें