back to top
2 दिसम्बर, 2025

महाभारत वाले ‘शकुनी मामा’ गुफी पेंटल का निधन, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में शकुनि मामा का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्‍टर गुफी पेंटल का निधन हो गया है। सुबह करीब 9 बजे उन्‍होंने आखिरी सांस ली। उनकी उम्र 78 साल थी। गुफी पेंटल पिछले काफी दिनों से बीमार थे। और, मुंबई अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे।

- Advertisement - Advertisement

निधन की पुष्टि गुफी के भतीजे हितेन पटेल ने की। हितेन पेंटल ने बताया, ‘गुफी पेंटल का सुबह नौ बजे अस्पताल में निधन हो गया। उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया और नींद में ही उन्होंने अंतिम सांस ली।’

- Advertisement - Advertisement

हितेन ने बताया कि एक हफ्ते पहले ही रक्तचाप और हृदय संबंधी समस्या के चलते गुफी को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। पेंटल के परिवार में उनका बेटा, बहू और पोता हैं। पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम करीब चार बजे उपनगरीय अंधेरी के एक श्मशान घाट में किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Dhurandhar — रणवीर सिंह की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन कमाए करोड़ों

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा के किरदार में बेतरीन अभिनय के लिए उन्हें जाना जाता था। इसके अलावा कई अन्य फिल्म और सीरियल में भी उनके अभिनय को सराहा गया।

31 मई को ही गुफी पेंटल की तबियत ज्यादा बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी।

उनके चाहने वाले लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कमाना कर रहे थे। लेकिन आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया। बता दें कि BR चोपड़ा के निर्देशन में बनी महाभारत सीरियल में गुफी पेंटल ने शकुनी मामा का किरदार निभाया था।

इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। शकुनी मामा वाले किरदार ने ही उन्हें बहुत मशहूर बनाया। वैसे, अभिनेता बनने से पहले गुफी पेंटल इंजीनियर थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार विधानसभा सत्र 2025: दूसरे दिन अध्यक्ष का चुनाव संपन्न, सदन को मिला नया मुखिया

बिहार विधानसभा सत्र 2025: पटना। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2025 जारी है और...

बोधगया में धर्मगुरुओं का जमावड़ा, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

बोधगया न्यूज़: धर्म और आस्था की नगरी बोधगया में एक बड़ा धार्मिक आयोजन होने...

बिहार विधानसभा सत्र: दूसरे दिन सदन में गूंजी कार्यवाही, सियासी पारा चढ़ा

पटना। बिहार की सियासत में आज फिर गर्माहट का दौर शुरू हो गया है।...

बिहार विधानसभा सत्र का दूसरा दिन: सियासी सरगर्मी तेज़, क्या हैं आज की चुनौतियाँ?

पटना न्यूज़ पॉलिटिकल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज अपने दूसरे दिन में...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें