spot_img

मां ने पहले अपने तीनों बच्चों का रेता गला और फिर खुद भी लगा ली फांसी, मामला संदिग्ध, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

होबा के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक महिला ने अपने तीन बच्चों (दो बेटियों व एक बेटे) की घर के अंदर हत्या कर दी। बच्चों को मारने के बाद उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी। जिस समय महिला ने इस घटना को अंजाम दिया, उस समय घर के सभी पुरुष सदस्य खेत में पानी लगाने गए थे।

- Advertisement -

बीते रोज देर शाम को जब परिजन खेत से घर लौटे तब घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

- Advertisement -

वारदात के दौरान परिवार के सभी पुरुष खेत में ला रहे थे पानी

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

महोबा के कुलपहाड़ में पति से अनबन में महिला ने अपनी तीन संतानों को गला रेत का मौत की नींद सुला दी और खुद भी फांसी लगाकर जान देदी। खेत से वापस लौटे पति ने नजारा देखा तो होश उड़ गए, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई का कहना है कि दीपावली के बाद से बहन और बहनोई में अनबन चल रही थी समझाने का प्रयास किया गया इसके बाद भी बहनोई जिद पर अड़ा रहा।

घर के अंदर से लगी थी कुंडी और ताला
कुलपहाड़ कस्बे के नई तहसील के निकट कठवरिया मोहल्ला निवासी कल्याण सिंह यादव किसानी करके परिवार का भरण पोषण करता है। किसान ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत पर पानी लगाने गया था। देर रात कल्याण खेत से जब वापस घर आया, तब उसने घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन पत्नी सोनम ने दरवाजा नहीं खोला।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

पुलिस की तहकीकात में मामला संदिग्ध
काफी देर बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो कल्याण किसी तरह घर के अंदर गया तो उसने देखा कि अंदर से दरवाजे की कुंडी व ताला लगा हुआ था। वहीं, उसकी पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। बड़ा बेटा विशाल (11) दो बेटियां (09) आरती और अंजलि (07) का गला रस्सी से घोंटने के बाद गले को हंसिए से काटा गया था। अधिक खून बहने से चारों की मौत चुकी थी।

दंपती में चल रही थी अनबन
मृतका सोनम के बड़े भाई भानसिंह ने बताया कि बहन और बहनोई कल्याण यादव में दीपावली पर्व के बाद से ही अनबन चल रही थी। वे दोनों एक-दूसरे से बातचीत नहीं करते था। किसान घर पर खाना भी नहीं खा रहा था। जब उन्हें जानकारी हुई थी तो दोनों को समझाया था। लेकिन इसके बावजूद दोनों में सुलह नहीं हो पाई थी।

मृतका के भाई नरेड़ी निवासी भान सिंह ने बताया कि दीपावली से बहन और बहनोई के बीच अनबन चल रही थी। बहनोई, बहन के हाथ का बना खाना भी नहीं खा रहे थे और उसे अपने साथ न रखने की जिद किए थे। पिछले दिनों उसने बहनोई को समझाने का प्रयास किया मगर बात नहीं बनी। दिल दहला देने वाली घटना की सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और परिजनों से बयान दर्ज किए। अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम का कहना है कि बयान के आधार पर मामला और स्पष्ट होगा। दिल दहलाने वाली घटना से क्षेत्र में हड़कंप है।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

बड़ी बेटी बाल-बाल बच गई
कल्याण और सोनम की चार संतानें थीं। संयोग से बड़ी बेटी कुछ दिन पहले ही अपनी मौसी के घर गई थी। इसलिए वह बच गई। अन्यथा यह हो सकता था कि बड़ी बेटी भी जीवित न बच पाती।

पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध
कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पूरे हत्याकांड को सोनम ने अंजाम दिया है यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। उनके अनुसार इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि किसी और व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया हो। घटना के खुलासे को लेकर फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सावधान, घर से निकलने से पहले पढ़ें! बिहार के इन जिलों में वज्रपात और 50 KMPH तूफानी तेज आंधी का खतरा, तो कहीं 42°C...

Bihar Weather Alert: बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 28 जून के लिए राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट ज#BiharWeather,#MonsoonBihar,#WeatherAlert

बड़ी खबर! दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, सुपौल की ये खास ट्रेन हुई रद्द, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे थे सफर?,...

Bihar Train Cancellation: रेलवे ने 03220 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया है। इससे हजारों छात्रों और यात्रियों को भारी परेशानी होगी।#BiharTrainNews,#TrainCancellation,#ExamSpecial

BPSC में 43वीं रैंक! Darbhanga रसियारी की बेटी रितिका झा बनी SDM, मिथिलांचल ने किया सलाम | पढ़िए – ग्रामीण परिवेश से निकली प्रेरणा

Bihar BPSC Result: 70वीं BPSC परीक्षा में 43वीं रैंक हासिल कर रसियारी की रितिका झा SDM बन गई हैं। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है।#BiharBPSC,#RitikaJhaSDM,#DarbhangaNews

दरभंगा और समस्तीपुर को मिलेगी नई लाइफलाइन! निमैठी से बहेरी ब्लॉक लिंक रोड जुड़ेगा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना से!

Bihar Road Project: दरभंगा और समस्तीपुर को जोड़ने वाली 39.5 किलोमीटर लंबी रामनगर-रोसड़ा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना पर सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। इससे उत्#BiharRoadProject,#DarbhangaNews,#SamastipurUpdate