spot_img

सिंटू बीमार होकर लंबे समय से विस्तर पर पड़ा था, किसी का फोन आया, घर से बाहर निकला और फिर मिली उसकी लाश, हत्या से सनसनी

spot_img
- Advertisement -

र में सोया था सिंटू। सिंटू बीमार था। लंबे समय से वह विस्तर पर पड़ा था। मगर किसी का फोन आया। वह घर से बाहर निकला और फिर मिली उसकी लाश। उसके सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। मामला, बेगूसराय का है, जहां, बुधवार की रात भी बेखौफ अपराधियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंघौल सहायक थाना स्थित रचियाही गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कचहरी टोला के जखराज स्थान के समीप की है। मृतक युवक रचियाही कचहरी टोला निवासी गणेश महतो का 25 वर्षीय पुत्र सिंटू महतो है।

- Advertisement -

परिजन ने बताया कि लंबे समय से बीमार चल रहा सिंटू अपने घर पर था, रात में करीब दस बजे किसी ने जब फोन किया तो वह साइकिल से घर से निकला। घर से थोड़ी दूर जाते ही जखराज स्थान के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने बाएं सीने में गोली मार दी।

- Advertisement -

गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सिंटू को ग्रामीणों के सहयोग से एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं लोगों में काफी आक्रोश भी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, उसके बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- Advertisement -

सिंघौल सहायक थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलते ही मामले की छानबीन और अपराधियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है। मृतक के पास से उसका मोबाइल बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है, घटना में शामिल अपराधियों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सोनपुर का कायाकल्प: 800 KM में फैलेगा ‘नया पटना’, आपकी जमीन का क्या होगा?

Sonepur Planning Area: सोनपुर नियोजन क्षेत्र के दूसरे विस्तार को मंजूरी मिल गई है। अब इसमें मकेर और अमनौर प्रखंड भी शामिल होंगे, जिससे कुल क्षेत्रफल लगभग 800 वर्ग किलोमीटर हो जाएगा। य#SonepurPlanningArea,#BiharUrbanDevelopment,#NewPatna

बिहार में मानसूनी ट्रफ लाइन ऑन: IMD की बड़ी चेतावनी! पढ़िए -अगले 5 दिनों का पूरा मौसम अपडेट- कब, कहां ऑरेंज-येलो अलर्ट?

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। 9 और 10 जुलाई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, सतर्क रहें।#BiharWeather,#MonsoonBihar,#IMDAlert

बिहार का ऐतिहासिक फैसला: अब खुद घर आएगा दाखिल-खारिज, वारिसों को नहीं भटकना पड़ेगा! पढ़िए – सरकारी कार्यालयों से मुक्ति

Bihar Dakhil Kharij: बिहार में मृत जमाबंदी रैयतों के वारिसों को अब दाखिल-खारिज के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। राजस्व कर्मचारी खुद गांव-गांव जाकर पहचान करेंगे और ऑनलाइन प्#BiharNews,#DakhilKharij,#LandRecords

बांकीपुर में RJD का बड़ा दांव: क्या रेख़ा गुप्ता तोड़ पाएंगी BJP का गढ़? प्रशांत किशोर पर भी हमला

Bankipur By-Election: RJD ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए रेख़ा गुप्ता को दोबारा उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने भाजपा और प्रशांत किशोर पर सीधा हमला बोलते हुए जीत का दावा किया।#BankipurByElection,#RJD,#RekhaGupta