spot_img

मर्डर, Singhu Border: सिंघु बॉर्डर पर किसानों के मंच के पास युवक की हत्या, एक हाथ काटकर शव बैरिकेड से लटकाया

spot_img
- Advertisement -

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर (Singhu Border) किसान पिछले काफी महीनों से आंदोलन कर रहे हैं।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस बीच सिंघु बॉर्डर पर किसानों के मंच के पास एक युवक की बेरहमी से हत्या के बाद एक हाथ काटकर शव बैरिकेड से लटका दिया गया है। घटना गुरुवार रात की है। युवक की पहचान पंजाब के तरनतारन के रहने वाले लखबीर सिंह के रूप में हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर...

वहीं, जब शुक्रवार की सुबह आंदोलनकारियों ने मुख्य मंच के पास युवक का शव लटका देखा, तो हड़कंप मच गया।  युवक के शव को 100 मीटर तक घसीने की बात भी की जा रही है।

सिंघू बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य मंच के पीछे पुलिस बेरिकेड्स पर लटका एक शव मिलने के बाद आसपास तनाव व्याप्त है। यह शव शुक्रवार तड़के मिला।

मौके पर पहुंची कुंडली पुलिस शव को कब्जे में लेकर सोनीपत सेंटर अस्पताल की मोर्चरी ले गई। सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच आंदोलन स्थल पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि जिस युवक की हत्या की गई है, उसपर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप था। इससे नाराज निहंगों ने पहले उस युवक की बेरहमी से हत्या की और फिर उसे घसीटते हुए किसान मंच के पीछे लगे बेरिकेड्स पर लटका दिया।

यह भी पढ़ें:  ' मैंने मार दिया, अब जो करना है देख लो' Muzaffurpur में 6 महीने की गर्भवती पत्नी को पति ने बेरहमी से मारा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह जब पुलिस वहां पहुंची तो निहंगों ने पुलिस को शव उतारने से मना कर दिया। उन्होंने पत्रकारों को भी फोटो लेने से रोका। बाद में किसान नेताओं ने आकर बीच-बचाव किया। उसके बाद पुलिस शव को अपने कब्जे में ले पाई।

वारदात के सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सोनीपत पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स को भी तैनात कर दिया गया है। आसपास के गांवों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। आंदोलन स्थल की ओर आने वाले रास्तों को बंद करा दिया गया है।

यही नहीं, युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान हैं. इस बीच एक हाथ कटा शव मिलने से सुबह से ही आंदोलनकारियों की भीड़ घटना स्थल पर जुटी हुई है। वहीं, आंदोलनकारी कुंडली थाना पुलिस को भी मौके पर नहीं आने दे रहे थे, लेकिन कड़ी मशक्‍कत के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्‍जे में ले लिया। हालांकि कुछ लोग निहंगों पर इस घटना का आरोप लगा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, युवक पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का आरोप है।

यह भी पढ़ें:  ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर...

इस मामले को लेकर सोनीपत के डीएसपी हंसराज ने कहा कि शुक्रवार सुबह 5 बजे थाना कुंडली में सूचना मिली कि जो किसान आंदोलन चल रहा है उसकी स्टेज के पास एक व्यक्ति के हाथ पैर काटकर मृत लटकाया हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की, लेकिन अभी कुछ खुलासा नहीं हो पाया है. अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ड्यूटी पर पुलिस के सिपाही का Romance करते VIDEO वायरल, महिला ट्रेनी संग कर रहा था KISS, फिर…

UP Police Constable: उरई में ड्यूटी पर एक UP Police सिपाही का महिला प्रशिक्षणार्थी के साथ रोमांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया। सीसीटीवी में कैद हुए इन पलों के बाद एसपी ने सिपाही को#UPPolice,#OraiNews,#PoliceMisconduct

बिहार के छात्रों के लिए बड़ी खबर! अब डिग्री के लिए नहीं भटकना पड़ेगा, CM-राज्यपाल ने लिया बड़ा फैसला |उच्च शिक्षा के लिए नए...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा के लिए नया कानून बनेगा, जिससे डिग्री की लेटलतीफी खत्म होगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सय्यद अता हसनैन की बैठक में 211 नए डिग्री#BiharHigherEducation,#SamratChoudhary,#BiharNews

खुशखबरी! गंगासागर एक्सप्रेस में लगा नया ‘पंख’, 12 अगस्त से सियालदह और जयनगर के बीच दौड़ेगी ‘बुलेट ट्रेन’ जैसी

Ganga Sagar Express: गंगासागर एक्सप्रेस (13185/13186) अब 12 अगस्त से अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी। इससे सियालदह और जयनगर के बीच यात्रियों को बेहतर सुविधा और अधिक आरामदायक सफर#GangaSagarExpress,#BiharTrainNews,#LHBCoaches

बिहार पुलिस परीक्षा: छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 13 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, देखें लिस्ट

Bihar Police Exam Train: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। दानापुर मंडल ने 27 और 28 जून को 13 परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला क#BiharPoliceExam,#SpecialTrains,#DanapurDivision