back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 24, 2026
spot_img

NDTV अब Adani का…

spot_img
- Advertisement -

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी अब टीवी मीडिया के कारोबार में एंट्री करने की तैयारी में हैं. अडानी ग्रुप एनडीटीवी में 26 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। यह अधिग्रहण AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड की पूर्ण सब्सिडियरी विश्वप्रधान कमर्शियल लिमिटेड (VPCL) के जरिए होगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,गौतम अडानी समूह की कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड ने मीडिया हाउस NDTV में हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। अडानी समूह NDTV यानी नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड में 29.18% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। वहीं, खुली पेशकश के जरिए एनडीटीवी में 26% हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

- Advertisement -

कंपनी ने मीडिया और समाचार प्रसारण कंपनी में परोक्ष रूप से 29.18 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के बाद यह पेशकश की है। तीन कंपनियों विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लि. के साथ एएमजी मीडिया नेटवर्क्स और अडाणी एंटरप्राइजेज लि. ने चार रुपये अंकित मूल्य के एनडीटीवी के 1,67,62,530 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर सार्वजनिक शेयरधारकों से खरीदने के लिये 294 रुपये प्रति शेयर के मूल्य की पेशकश की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  वैश्विक खबर: Middle East conflict: पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध से दुनिया पर गहराया आर्थिक संकट, भारत की चिंताएं भी बढ़ीं

जेएम फाइनेंशियल लि. ने यह घोषणा की। कंपनी अधिग्रहण करने वाली इकाइयों की तरफ से पेशकश का प्रबंधन कर रही है। पेशकश में कहा गया है, ‘‘पेशकश मूल्य सेबी (एसएएसटी) नियम के 8 (2) नियमन के अनुरूप निर्धारित कीमत से अधिक है। एनडीटीवी का शेयर मंगलवार को बीएसई में 2.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 366.20 रुपये पर बंद हुआ।

NDTV ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया,”एनडीटीवी के संस्थापकों की जानकारी, बातचीत या सहमति के बिना इन अधिकारों या ‘वारंट्स’ का इस्तेमाल किया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Telegram: अब हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजना हुआ बेहद आसान!

Telegram: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स की दुनिया में अपनी स्पीड और सिक्योरिटी के लिए मशहूर...

Priyadarshan और लिस्सी का चौंकाने वाला पुनर्मिलन: क्या फिर बजेगी शादी की शहनाई?

Priyadarshan News: बॉलीवुड गलियारों में अक्सर रिश्तों के टूटने और जुड़ने की खबरें आती...

Telegram Tips: टेलीग्राम पर हाई-क्वालिटी मीडिया भेजने का सीक्रेट तरीका

Telegram Tips: आज के डिजिटल युग में मैसेजिंग ऐप्स सिर्फ टेक्स्ट भेजने तक सीमित...

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस में बंपर भर्तियां, 1933 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान!

UP Police Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासतौर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें