गुवाहाटी। आमतौर पर रविवार को नये कोरोना मरीजों के संख्या काफी कम दर्ज होती रही है, लेकिन सोमवार सुबह पिछले 24 घंटों के दौरान अकले मिजोरम में ही फिर नौ सौ से अधिक मरीज सामने आए हैं।
जय बाबा केदार..!
View this post on Instagram
1,369 नये मरीज, 1,907 हुए स्वस्थ, 11 मरीजों की मौत
हालांकि, पूर्वोत्तर के शेष राज्यों में संक्रमण की रफ्तार काफी कम हो गयी है। इनमें त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और नगालैंड ऐसे राज्य हैं, जहां इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। पूर्वोत्तर में अभी भी 16 हजार से अधिक मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
मिजोरम में फिर 900 से अधिक मरीज, पूर्वोत्तर के अन्य राज्य हो रहे सामान्य
मिजोरम सहित पूर्वोत्तर में नये संक्रमितों की संख्या एक हजार, 369 सामने आयी है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख, 27 हजार, 406 हो गई है। इनमें 10 लाख, 96 हजार, 428 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में एक हजार 907 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं।
इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 16 हजार, 405 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 11 हजार, 822 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 11 मरीजों की मौत हुई है।
असम में 205 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या छह लाख, छह हजार 468 पहुंच गई है, जबकि पांच लाख, 97 हजार, 82 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 245 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दो हजार 89 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार, 950 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है।
मणिपुर में 104 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या एक लाख, 22 हजार 737 है जबकि एक लाख, 19 हजार, 418 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान 102 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा एक हजार, 422 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 897 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।
मिजोरम में 948 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या एक लाख, 12 हजार, 599 हो गई है। इनमें से एक लाख 829 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 389 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 11 हजार, 387 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 383 है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।
त्रिपुरा में 06 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 84 हजार, 302 हो गई है जबकि 83, हजार 326 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 100 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। त्रिपुरा में इस महामारी से 813 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मेघालय में 55 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 82 हजार, 953 हो गई है जबकि 80, हजार 673 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान 86 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 845 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार, 435 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हो गयी है।
अरुणाचल प्रदेश में भी 07 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 54 हजार, 987 है जबकि, 54 हजार, 567 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 140 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 280 मरीजों की मौत हुई है।
सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 04 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार 749 हो गई है। इनमें से 30 हजार, 866 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 174 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है।
नगालैंड में 40 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार, 611 है। राज्य में कुल 29 हजार, 667 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 248 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 674 मरीजों की मौत हो चुकी है।