spot_img

Paytm CEO: थोड़ी सी भूल मेरी…पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

spot_img
- Advertisement -

ई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने पेटीएम संस्थापक विजय शेखर शर्मा को लापरवाही से वाहन चलाने के एक मामले में गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने धारा 279 (तेज या लापरवाही से ड्राइविंग) के तहत मामला दर्ज करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पेटीएम के संस्थापक (फाउंडर) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विजय शेखर शर्मा को दक्षिणी दिल्ली की डीसीपी की कार में टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

- Advertisement -
कांस्टेबल दीपक कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अरविंदो मार्ग पर गाड़ी में पेट्रोल भरवाने गया था। आरोप है कि पेटीएम फाउंडर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पुलिस वाहन में टक्कर मार दी। इसके बाद वह कार से उतरकर भाग गए। लेकिन दीपक ने कार कार का नंबर नोट कर डीसीपी को घटना की जानकारी दी थी।

दक्षिणी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त बेनिता मैरी जैकर की कार में फरवरी में एक लग्जरी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिसे कथित रूप से पेटीएम के संस्थापक चला रहे थे। घटना के संबंध में डीसीपी के ड्राइवर कांस्टेबल ने मामला दर्ज कराया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

- Advertisement -

पेटीएम फाउंडर विजय शेखर शर्मा की गाड़ी से दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में मदर इंटरनेशनल स्कूल के पास हादसा हो गया था। विजय शेखर शर्मा ने जगुवार लैंड रोवर गाड़ी से दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी की गाड़ी में टक्कर मार दी। यह घटना 22 फरवरी को हुई थी। बताया जाता है कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद विजय शेखर शर्मा मौके से अपनी गाड़ी को लेकर भाग निकले थे। शर्मा की कार से जिस गाड़ी की टक्कर हुई थी, वह साउथ दिल्ली के डीसीपी की थी। यह हादसा उस समय हुआ जब चालक डीसीपी की गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहा था। डीसीपी (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर के साथ चालक के रूप में तैनात कॉन्स्टेबल दीपक कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

डीसीपी (दक्षिण) बेनिता मैरी जैकर ने इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। लेकिन कॉन्स्टेबल दीपक कुमार ने कहा कि वह डीसीपी जैकर के साथ तैनात थे और सुबह करीब आठ बजे उनके वाहन को एक पेट्रोल पंप पर ले गए थे। इसी दौरान एक कार साइड से तेज गति से आई और मेरे वाहन को टक्कर मार दी। हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट था और वह व्यक्ति गाड़ी से भागने में कामयाब हो गया। फिर हमने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase