back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 19, 2026
spot_img

…और जब PM Modi ने WHO Chief टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का Gujarati नाम रखा ‘तुलसीभाई’

spot_img
- Advertisement -
...और जब PM Modi ने WHO Chief टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का Gujarati नाम रखा 'तुलसीभाई'
…और जब PM Modi ने WHO Chief टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का Gujarati नाम रखा ‘तुलसीभाई’

गांधीनगर और अहमदाबाद से एक बेहद दिलचस्प वाक्या सामने आया है। वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख डॉ. टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का गुजराती नाम ‘तुलसीभाई’ रखा।

- Advertisement -

गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन 2022 के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस मेरे दोस्त हैं। उन्होंने मुझे बताया कि मैं (टेड्रोस) आज जो कुछ भी हूं, उसमें भारतीय शिक्षकों का अहम हाथ है।

- Advertisement -

मेरे शिक्षक भारतीय हैं और मैं एक गुजराती बन गया हूं। मेरा नाम गुजराती में रखो। मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी की इस पवित्र भूमि पर एक गुजराती के रूप में आज से विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का नाम तुलसीभाई रखता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के इस नाम देने से तमाम गणमान्य लोग हंस पड़े।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Nora Fatehi Song Ban: अश्लीलता पर संसद का प्रहार! 'सरके चुनर' गाने पर लगा देशव्यापी प्रतिबंध

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तुलसी एक ऐसा पौधा है, जिसे आज की पीढ़ी भुला रही है लेकिन भारत में हर घर के सामने तुलसी का पौधा लगाना और उसकी पूजा करना पीढ़ी दर पीढ़ी हमारी परंपरा रही है। तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो भारत की आध्यात्मिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आज डब्ल्यूएचओ के प्रमुख तुलसीभाई का नाम लेते हुए मुझे विशेष रूप से खुशी हो रही है क्योंकि उन्होंने हमेशा गुजराती बोलने की कोशिश की है।

...और जब PM Modi ने WHO Chief टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस का Gujarati नाम रखा 'तुलसीभाई'उद्घाटन समारोह में विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस ऐडरेनॉम ग़ैबरेयेसस के अलावा मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केन्द्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ़ मुंजपारा महेंद्र कालूभाई आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का राशिफल 19 मार्च 2026: जानिए ग्रहों की चाल और आपका भविष्य!

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत ऊर्जा और ग्रहों की सूक्ष्म चाल, हमारे जीवन...

OPPO A6s 5G: मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा धमाका, लंबी बैटरी के साथ आया नया 5G Smartphone

5G Smartphone: भारत के तेज़ी से बढ़ते मिड-रेंज स्मार्टफोन बाज़ार में ओप्पो ने अपने...

HDFC बैंक चेयरमैन के इस्तीफे से Stock Market में उथल-पुथल: जानें क्या होगा आगे?

Stock Market: HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे ने देश के...

IIFCL Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर पदों पर शानदार अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि करीब

IIFCL Recruitment: भारतीय अवसंरचना वित्त कंपनी लिमिटेड (IIFCL) ने साल 2026 के लिए एक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें