back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

बोल रहे पंजाबी…मेरा सीएम बना है दुल्हा…शादी के बंधन में बंधे पंजाब के सीएम भगवंत मान, केजरीवाल का आशीर्वाद

spot_img
- Advertisement -

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित एक सादे समारोह में डाक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। भगवंत मान की यह दूसरी शादी है।

- Advertisement -

सीएम मान की पत्नी बनी डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी बड़ी बहन नीरू की शादी अमेरिका में हुई है जबकि दूसरी बहन जग्गू ऑस्ट्रेलिया में अपने परिवार के साथ रहती हैं। 32 साल की गुरप्रीत भगवंत (48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी।Bhagwant Mann Marriage Live: गुरप्रीत कौर संग सीएम भगवंत मान की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, शादी में ये लोग रहे मौजूद

- Advertisement -

भगवंत की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से उन्होंने 2015 में तलाक लिया था। पहली शादी से मान के 2 बच्चे दिलशान (17) और सीरत (21) हैं, जो मां के साथ अमेरिका में रहते हैं। शादी की रस्मों के दौरान मीडिया की एंट्री नहीं हुई लेकिन राघव चढ्ढा ने प्रत्येक कार्यक्रम को अपने ट्वीट पर अपडेट किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Big News: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर... LPG Gas Supply पर मंडराया संकट, कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति रुकी, घरेलू के लिए नया नियम

गुरप्रीत कौर के पिता इंद्रजीत सिंह के पास कनाडा की नागरिकता है, जबकि उनकी माता राज हरजिंदर कौर गृहिणी हैं। इस शादी समारोह में पंजाब का कोई मंत्री तथा विधायक शामिल नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मां, बहन तथा अन्य पारिवारिक सदस्य यहां पहले से ही मौजूद थे।

शादी की सभी रस्में चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस में हुई जहां गिने-चुने लोगों को ही बुलाया गया। मुख्यमंत्री के शादी समारोह में केवल 80 लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी व बेटी के साथ पहुंचे और शादी की रस्मों में भाग लिया और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। अरविंद केजरीवाल ने पिता की तो राघव चड्ढा ने भाई की रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ।

अरविंद केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है,” भगवंत मान और गुरप्रीत भाभी को विवाह की ढेरों शुभकामनाएं। आप दोनों को भगवान खूब खुश रखे और दुनिया की सारी ख़ुशियां दें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Love Horoscope Today: प्रेम संबंधों में ग्रहों का प्रभाव और आपका राशिफल

Love Horoscope Today: चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी तिथि, मंगलवार, 10 मार्च 2026 का यह...

ईरान वुमेन फुटबॉल टीम: संकट में खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया में मिली नई ज़िंदगी!

Iran Women's Football Team: फुटबॉल के मैदान पर तो अक्सर खिलाड़ी अपना हुनर दिखाते...

Salim Khan: 90 वर्षीय दिग्गज को मिली अस्पताल से छुट्टी की खुशखबरी, सलमान खान के घर में जश्न का माहौल!

Salim Khan News: बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले दिग्गज स्क्रीनराइटर और सुपरस्टार सलमान...

चैत्र अमावस्या 2026: जानें इस पवित्र तिथि का महत्व और पितृ कर्म

Chaitra Amavasya 2026: सनातन धर्म में चैत्र अमावस्या का विशेष महत्व है, यह वह...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें