

Punjab Congress: जब लंका में आग लगी थी, तब हर किसी को अपनी पड़ी थी। अब पंजाब कांग्रेस को राहुल गांधी ने साफ संदेश दिया है कि टीम वर्क ही जीत की कुंजी है, वरना बाहरी रास्ता दिखा दिया जाएगा।
राहुल गांधी की Punjab Congress को खरी-खरी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पंजाब के बरनाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि उन्हें ‘टीम प्लेयर’ बनना होगा, अन्यथा पार्टी का आलाकमान उन्हें ठीक कर देगा। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि कोई भी नेता पार्टी से बड़ा नहीं होता। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
राहुल गांधी ने कहा, “मैं कांग्रेस को भी एक संदेश देना चाहता हूं। काम टीम वर्क से होता है। एक खिलाड़ी खेल नहीं जीत सकता। यहां हमारी पूरी टीम बैठी है, और मैं आपको एक संदेश देना चाहता हूं। टीम प्लेयर बनें, वरना हम आपको रिजर्व में रख देंगे। आप चाहे कितने भी बड़े नेता क्यों न हों।” उनके इस बयान को पंजाब में व्याप्त गुटबाजी पर सीधे प्रहार के तौर पर देखा जा रहा है।
गुटबाजी पर राहुल गांधी का वार
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा कि आप चाहे कितने भी बड़े नेता क्यों न हों, कोई भी पार्टी से बड़ा नहीं होता। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई टीम प्लेयर नहीं बनेगा, तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वह खुद उन्हें ठीक कर देंगे। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, न कि व्यक्तिगत नेता। उनकी यह टिप्पणी 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी की अटकलों के बीच आई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कांग्रेस नेताओं के बीच मनमुटाव तब और बढ़ गया जब पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने 1 फरवरी को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा कांग्रेस से निलंबित होने के कुछ महीनों बाद आया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग पर भ्रष्टाचार के आरोपों को फिर से दोहराया।
सिद्धू के आरोपों से बढ़ी हलचल
एक सोशल मीडिया पोस्ट में, नवजोत कौर सिद्धू ने राजा वारिंग पर कांग्रेस के खिलाफ आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया। उन्होंने वारिंग को “अब तक के सबसे घिनौने, अक्षम और भ्रष्ट अध्यक्ष” बताया। सिद्धू ने लिखा, “आपने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर कांग्रेस को बर्बाद करके खुद को जेल जाने से बचा लिया। आपने आम आदमी पार्टी के साथ मिलीभगत करके छोटे-मोठे फायदे के लिए पार्टी बेच दी।” आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
नवजोत कौर सिद्धू ने आगे कहा कि उनके लिए तो निलंबन पत्र तैयार था, लेकिन उन लगभग 12 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का क्या, जिन्होंने नवजोत को नुकसान पहुंचाने के लिए मजीठिया के साथ काम किया था? उन्होंने आरोप लगाया कि वारिंग ने नवजोत को हराने के लिए उन सभी नेताओं को बड़े पदों से नवाजा। राहुल गांधी ने बरनाला में कांग्रेस के किसान महाचौपाल को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के ढांचे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

