back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Bihar: एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के दो ठिकानों पर Vigilance की Raid, अकूत संपत्ति, घर, जमीन, जेवर छोड़िए कीमती टाइल्स देखकर दंग है विजिलेंस टीम

spot_img
- Advertisement - Advertisement

य से अधिक संपत्ति के मामले में राजगीर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह (Vigilance Raid at Rajgir Executive Engineer Arun Kumar Singh) के दो ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी चल रही है। अरुण कुमार सिंह के राजगीर स्थित आवास और पैतृक घर देवघर में छापेमारी चल रही है।

- Advertisement -

आय से अधिक संपत्ति की सूचना मिलने के बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट उनके ठिकानों पर पहुंची। विजिलेंस टीम को कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के घर से काफी मात्रा में आभूषण बरामद हुआ है। उनके सरकारी आवास और कार्यालय के  अलावा पैतृक घर पर भी छापेमारी की जा रही है।

- Advertisement -

छापेमारी बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम (Bihar Police Building Construction Corporation) में तैनात इंजीनियर के ठिकानों पर हुई है। अब तक बिहार के राजगीर और झारखंड के देवघर में छापेमारी की जानकारी मिल रही है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ें : Ahmedabad Blast Case: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में कोर्ट की ऐतिहासिक सजा, 49 में 38 लोगों को फांसी; 11 को उम्रकैद, देश में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में सजा-ए-मौत

जानकारी के अनुसार पुलिस भवन निर्माण निगम के इंजीनियर अरुण कुमार सिंह (Engineer Arun Kumar Singh) के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई का छापा पड़ा है। वे फिलहाल राजगीर में ही पोस्‍टेड हैं। वे मूलत: लखीसराय जिले के रहने वाले हैं, लेकिन कुछ साल पहले उनका परिवार देवघर में शिफ्ट हो गया था।

शुक्रवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने बिहार पुलिस बिल्डिंग कॉरपोरेशन के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की। दरअसल, स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक 61 फीसद संपत्ति को लेकर अपने ही थाने में केस दर्ज किया था।

Bihar: एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के दो ठिकानों पर Vigilance की Raid, अकूत संपत्ति, घर, जमीन, जेवर छोड़िए कीमती टाइल्स देखकर दंग है विजिलेंस टीम https://bit.ly/36nyBUG
Bihar: एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के दो ठिकानों पर Vigilance की Raid, अकूत संपत्ति, घर, जमीन, जेवर छोड़िए कीमती टाइल्स देखकर दंग है विजिलेंस टीम https://bit.ly/36nyBUG

उन पर आय से अधिक 96 लाख 20 हजार 460 रुपये अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। अरुण कुमार सिंह फिलहाल राजगीर में तैनात है और बिहार पुलिस अकादमी में उनका कार्यालय है।

यह भी पढ़ें:  Actor Vijay rally: सलेम में विजय की रैली में दिल का दौरा पड़ने से शख्स की मौत, CM स्टालिन पर बरसे अभिनेता

कई जमीन के कागजात मिले

तो वहीं देवघर में पटना से गई टीम इनके घर को खंगाल रही है, यहां अबतक ढाई लाख रुपए कैश के साथ-साथ लाखों रुपए की ज्वेलरी बरामद हुई है. इसके साथ ही इंजीनियर के घर से कई जमीन के भी कागजात मिले हैं। बताया जा रहा है कि देवघर में इनके घर पर लगे टाइल्स भी बहुत कीमती है। पुलिस इनके घर पर लगे टाइल्स की कीमतों का भी अनुमान लगा रही है। पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:  Naravane Book Leak: रक्षा सचिव का बड़ा बयान, 'नए दिशानिर्देशों की जानकारी नहीं, मौजूदा नियमों का उल्लंघन मुख्य मुद्दा'

आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के दो ठिकानों पर शुक्रवार सुबह एक साथ छापेमारी की। छापेमारी इंजीनियर के राजगीर और देवघर स्थित पैतृक आवास पर चल रही है। शुरुआती जांच में उनके पास बड़ी संपत्ति होने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें : Bihar: बिहार के नवादा में घर में घुसकर खौफनाक दरिंदगी, महिला को डायन बताकर दबंगों ने जिंदा जलाया, लोगों की भीड़ ने भीड़ ने महिला को ईंट-पत्थरों से कूंचा, जान बचाने तालाब में कूदी, मौत 

निगरानी के स्पेशल विजिलेंस यूनिट के एडीजी नैयर हसनैन खान के अनुसार
अरुण कुमार सिंह के राजगीर और उनके देवघर स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी के दौरान भारी तादाद में आभूषण और कई संपत्तियों के डॉक्यूमेंट मिले हैं। फिलहाल छापेमारी जारी है। पुलिस बिल्डिंग कॉरपोरेशन राजगीर में तैनात अरुण कुमार सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार की कई शिकायतें मिल रही थी। इसके बाद स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने केस दर्ज किया और आज एक साथ दोनों ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

घर में लगे हैं कीमती टाइल्स

वहीं विजिलेंस को खबर मिली है कि अरुण कुमार जिनकी पोस्टिंग राजगीर में हैं। उन्होंने बिहार पुलिस बिल्डिंग कॉर्पोरेशन के इस एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने एकेडमी के लिए आए टाइल्स को राजगीर से देवघर भेजवाया। उसका इस्तेमाल अपने घर बनाने में किया अब SVU की टीम इसकी भी पड़ताल कर रही है। जांच कर दोनों जगहों की टाइल्स का मिलान कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  रक्षा प्रमुख अनिल चौहान ने खोले भारत चीन संबंध पर पंचशील समझौते के अनछुए पहलू... पढ़िए स्वतंत्रता के बाद भारत

निगरानी के स्पेशल विजिलेंस यूनिट के एडीजी नैयर हसनैन खान के मुताबिक अरुण कुमार सिंह के राजगीर स्थित आवास और उनके देवघर स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की गई है. दोनों जगह पर अलग-अलग टीमों की तरफ से ऑपरेशन किया जा रहा है. शुरुआती दौर में उनके आवास से ज्वेलरी और कई संपत्ति के डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं

राजगीर में पुलिस भवन निर्माण निगम में कार्यकारी अभियंता अरुण कुमार सिंह के ख़िलाफ 17 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद विशेष न्यायाधीश सतर्कता, पटना के न्यायालय की ओर से जारी तलाशी वारंट के आधार पर उनके दोनों जगह की आवासों पर एक साथ तलाशी की गई। इसके तहत उनके आवासों पर एक साथ तलाशी की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Rashifal: 14 फरवरी 2026 का दैनिक ज्योतिषीय विश्लेषण

Aaj Ka Rashifal: ब्रह्मांड की अनंत लीला में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों का...

14 फरवरी 2026 का विस्तृत पंचांग और हनुमान जी की कृपा

Aaj Ka Panchang: वैदिक ज्योतिष और सनातन धर्म की गहरी परंपराओं में पंचांग का...

T20 World Cup 2026: क्या भारतीय क्रिकेट के लिए बन रहा है ऐतिहासिक संयोग?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों में एक बार फिर उम्मीदों...

Rohit Shetty फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: पुणे से मुंबई तक ऐसे बिछाया गया था जाल!

Rohit Shetty News: बॉलीवुड के सिंघम डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें