spot_img

रेलवे बोर्ड की परीक्षा में धांधली की आग कब बुझेगी…! Patna के बाद नालंदा, बक्सर और नवादा में रेलवे ट्रैक पर उतरे छात्र, पटरियां उखाड़ी,

spot_img
- Advertisement -

एनटीपीसी रिजल्ट और ग्रुप डी की परीक्षा में धांधली ने पूरे बिहार में आग लगा दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अभ्यर्थियों का आंदोलन कल से जारी है। लगातार ट्रेनें रोकीं जा रही है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आंदोलन का असर आज नालंदा, बक्सर और नवादा में भी देखने को मिला। परीक्षा में अनियमितता को लेकर छात्रों ने बिहार शरीफ रेलवे ट्रैक को जाम किया। रेलवे की एनटीपीसी परीक्षा में अनियमितता के आरोप लगाते हुए मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में परीक्षार्थी बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पहुंच गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए
रेलवे बोर्ड की परीक्षा में धांधली की आग कब बुझेगी...! Patna के बाद नालंदा, बक्सर और नवादा में रेलवे ट्रैक पर उतरे छात्र, पटरियां उखाड़ी,
रेलवे बोर्ड की परीक्षा में धांधली की आग कब बुझेगी…! Patna के बाद नालंदा, बक्सर और नवादा में रेलवे ट्रैक पर उतरे छात्र, पटरियां उखाड़ी,

सुबह 9:00 बजे श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक दिया। प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनों के डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।घटना की सूचना पाकर डीएसपी और अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ स्टेशन पर जाकर छात्रों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी  बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रेल ट्रैक को जाम करते हुए सरकार और रेलवे बोर्ड के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

नालंदा में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने बताया
परीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा में नियमों में परिवर्तन करके रिजल्ट जारी किया जाता है । जिसके कारण मेधावी छात्रों का रिजल्ट नहीं हो पाता है। बोर्ड जो भी नियम जारी करे वह परीक्षा के पूर्व अभ्यर्थियों को बता दें ताकि हम लोग उसी तरह से तैयारी करें।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

इस बार के  रिजल्ट रुपए का खेल चला है। इसके कारण रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी है । अब रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी के परीक्षा में गड़बड़ी किया जा रहा है जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है।

नवादा में भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने रेलवे स्टेशन पर रोड़ेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने रेलवे ट्रैक की पटरियां उखाड़ दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने उग्र छात्रों को मौके से खदेड़ा। इसके अलावा बक्सर में भी छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया।

बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रैक को जाम कर कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पटना-वाराणसी रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई और दो ट्रेनें स्टेशन पर खड़ीं रही। इटाढ़ी गुमटी पर भी एक ट्रेन खड़ी थी। मौके पर प्रशासन के अधिकारी चौकसी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  डोली धरती! दिल्ली-NCR में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कांपी धरती, जानिए

रेलवे ट्रैक के जाम किए जाने के कारण राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन समेत 2 ट्रेनों का परिचालन भी बाधित रहा। रेलवे ट्रैक जाम किए जाने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन के अलावे आरपीएफ के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच आक्रोशित छात्रों को समझाने की कोशिश में जुट गये।

अपर अनुमंडल पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ और अन्य बलों ने काफी देर तक हंगामा कर रहे छात्रों को समझाया बुझाया। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक से छात्रों को हटाया जा सका। रेलवे के अधिकारी फिलहाल परिचालन को सुचारु करने में लगे हैं।

इधर, पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि ऐसे कोचिंग संस्थान हमारे रडार पर हैं जो छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इस प्रकरण में पटना के सभी प्रमुख कोचिंग संस्थान जिला प्रशासन की रडार पर हैं। इनके खिलाफ भी एक्शन हो सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा DM Kaushal Kumar ने दिखाया कड़ा तेवर! पूजा के बाद बड़ा फैसला, कुशेश्वरस्थान के अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर होंगे बंद |पढ़िए – धर्म स्वास्थ...

Darbhanga DM: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कुशेश्वरस्थान में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने के बाद पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की और अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर तत्#DarbhangaDM,#BiharNews,#PolioCampaign

बिजली संकट खत्म! बिहार में NTPC का बड़ा प्लान, अब घर-घर पहुंचेगी सस्ती और ग्रीन एनर्जी

Bihar NTPC: एनटीपीसी बिहार के बरौनी में 800 मेगावाट की नई अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर यूनिट लगाने पर विचार कर रहा है। यह परियोजना राज्य की बिजली क्षमता को बढ़ाएगी और इस#BiharNTPC,#BarauniPowerPlant,#EnergyStorageBihar

सीवान में पुलिस पर पथराव! 70 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद भड़के ग्रामीण, 3 पुलिसवाले घायल

Bihar Police Attack: सीवान में एक सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके पर भारी बल तैनात ह#BiharPoliceAttack,#SiwanNews,#RoadAccident

बिहार के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! अब घर बैठे मनचाही जगह होगा ट्रांसफर, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर |7 विशेष श्रेणियों में होगा स्थानांतरण

Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के लाखों शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। शिक्षा विभाग ने 'बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026' लागू की है। अब ऑनलाइन आवेदन से घर बैठे ट्रांसफर होग#BiharTeacherTransfer,#ShikshakNiyamawali,#BiharEducation