
उदयपुर (Udaipur) के भाजपा विधायक (BJP MLA) प्रताप लाल भील (Pratap Lal Bheel) एक बार फिर दुष्कर्म करके फंस गए हैं। महिला ने आत्मदाह की धमकी दी है। उदयपुर (Udaipur) भाजपा से गोगुंदा विधायक प्रताप भील के खिलाफ शहर के अंबामाता थाना पुलिस (Police) ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
गोगुंदा (Gogunda) से भाजपा विधायक (BJP MLA) प्रताप लाल भील (Pratap Lal Bheel) पर पीड़ित ने नौकरी के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक नेता ने पहले तो नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया फिर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध (Physical Relations) बनाए। आखिरकार तंग आकर महिला ने पुलिस में रेप की रिपोर्ट (Rape Case On MLA) दर्ज करा दी।
भाजपा विधायक के खिलाफ 10 महीने पहले भी एक मामला दर्ज किया गया था जिसकी जांच अभी तक चल रही है। सूत्रों के अनुसार उदयपुर (Udaipur) शहर की देवाली निवासी एक युवती ने एसपी के समक्ष पेश होकर सारा घटनाक्रम बताया उसके बाद मामला थाने पहुंच और मामला दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार एक महिला एसपी के सामने पेश हुई। उसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। रिपोर्ट के अनुसार महिला रोजगार की तलाश में थी। इसे लेकर उसकी मुलाकात प्रताप लाल भील (Pratap Lal Bheel) से हुई। समस्या बताने पर उन्होंने नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
महिला ने लिखित रिपोर्ट में बताया है कि इस मुलाकात के बाद लगातार नेताजी के फोन आने लगे। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार विधायक ने शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। फिर शादी करने का वादा भी किया। उदयपुर (Udaipur) में झांसे में ले संबंध बनाए उसके बाद जयपुर भी उसे लेकर गए। वहां भी शारीरिक संबंध (Physical Ralations) बनाए. महिला ने जब शादी की बात की तो नेता ने गुमराह करना शुरू कर दिया।
कथित तौर पर शारीरिक शोषण और नेता के धोखे से परेशान हो पीड़ित ने पुलिस की शरण ली. वो आरोपी (Gogunda BJP MLA) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चाह रखती है।
नौकरी और शादी का किया था वादा
ताजा मामले में महिला ने अंबामाता एसपी के पास पहुंचकर प्रताप भील की शिकायत की है। महिला के मुताबिक विधायक ने सबसे महिला को नौकरी दिलाने का वादा करके उसके साथ रेप किया। इंडिया टुडे के मुताबिक इसके बाद शादी करने की बात कहकर कई बार रेप किया।
पीड़िता के मुताबिक यह सिलसिला करीब दो साल तक चला है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक विधायक ने कहा था कि प्रदेश में उपचुनाव हो जाने के बाद वह उससे शादी करेंगे। लेकिन उपचुनाव के नतीजे आने के बाद उन्होंने उसे अवॉयड करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस का रुख किया।
मध्य प्रदेश की महिला ने लगाया था आरोप
वहीं 10 महीने पहले सुखेर में भी विधायक के खिलाफ ऐसी ही शिकायत दर्ज हुई थी। तब मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि वह विधायक के पास काम की तलाश में गई थी। इसके बाद उन्होंने महिला को नौकरी दिलाने वादा किया था। उसके बाद से वह लगातार उसे कॉल करते रहते थे। उसने आरोप लगााय था कि पिछले साल मार्च में विधायक उसके घर पहुंचे और उसके साथ रेप किया। उसने कहाकि उस दौरान उन्होंने उससे शादी का वादा भी किया था। इस मामले में सीआईडी जांच चल रही है।
रिपाेर्ट के अनुसार युवती रोजगार की तलाश में थी कि विधायक प्रताप भील से मुलाकात हुई. समस्या बताने पर उन्हाेंने नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। फिर लगातार उनके फाेन आने लगे। पुलिस (Police) रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल मार्च में प्रताप भील युवती के कमरे पर पहुंचे। ड्राइवर भी साथ था, जिसे बाहर भेज दिया। आरोप है कि विधायक ने जाॅब दिलाने का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बनाने चाहे। इनकार पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।
युवती ने चेताया कि अब ऐसा किया ताे आत्महत्या कर लूंगी। इस पर प्रताप ने शादी करने का वादा किया और इसके लिए जयपुर (jaipur)भी ले गए। वहां भी शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी की बात करने पर टालमटाेल करने लगे। अब उनके साथ ही हत्या (Murder) की की धमकियां दे रहे हैं।
इधर पुलिस (Police) अधिकारियाें का कहना है कि भाजपा विधायक के खिलाफ सुखेर थाने में दर्ज केस में भी महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। यह मामला सीआईडी-सीबी जांच रही है।