back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Bihar News: बेतिया CSP संचालक से कैश लूट कर भागे रहे अपराधियों में 1 को लोगों ने दबोचा, जमकर घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा, एक पिस्टल भी बरामद

spot_img
- Advertisement - Advertisement

श्चिम चंपारण इन दिनों अपराधियों का सेफ जोन बन गया है। यहां अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। हत्या और लूट इन अपराधियों के लिए बच्चों के खिलौने जैसे है, जब मन चाहा खेला जब मन चाहा तोड़ दिया। वारदातों की झड़ी लग गई है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

बेतिया की मझौलिया पुलिस ने लूटपाट के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर सही से मामले की जड़ तक पहुंच ही रही थी कि ताबड़तोड़ अपराधियों ने बेतिया में सीएसपी लूट की घटना को अंजाम देने पहुंचे।

- Advertisement -

शुक्र था, भीड़ जाग गई और सिरिसिया थाना क्षेत्र के जोगिया टोला स्थित सीएसपी लूटने आए दो अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसकी जमकर मेहमानबाजी करते हुए धुनाई कर दी। वहीं, दूसरा फरार हो गया।

अब कहती है पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रहे हैं। मगर, पकड़े गए अपराधी को बाद में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले करते हुए अपने गुस्से का इजहार किया। पकड़े गए अपराधी के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुआ है। पुलिस अपराधी को गिरफ्तार कर अब पूछताछ कर रही है। उसी की निशानदेही पर उसके दूसरे साथी की तलाश तेज कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बेतिया के सिरिसिया थाना क्षेत्र स्थित जोगिया टोला में CSP संचालक से कैश लूट कर भागे रहे अपराधियों में एक को लोगों ने दबोच लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। आक्रोश इतना था, अपराधी को घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा।

ग्रामीणों का कहना है कि
बीती देर शाम बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। CSP संचालक साहेब कुमार से एक लाख रुपया हथियार के दम पर लूट लिए। तभी स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछा किया। एक अपराधी को पकड़ लिया।

सिरिसिया ओपी प्रभारी प्रणव कुमार ने बताया
है कि घटना को अंजाम देने दो अपराधी आए थे। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है दूसरे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Puducherry News: अमित शाह का पुडुचेरी पर बड़ा वार, कहा – गांधी परिवार का ATM बन गई थी पिछली सरकार

ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार देर शाम बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। CSP संचालक साहेब कुमार से एक लाख रुपया हथियार के दम पर लूट लिए। तभी स्थानीय लोगों ने अपराधियों का पीछा किया। एक अपराधी को पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपराधी की जमकर पिटाई की है। अपराधी के पास से एक पिस्टल बरामद हुआ है। स्थानीय लोगो ने अपराधी का पिटाई करने के बाद पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Mumbai Fake Birth Certificates: मुंबई फर्जी जन्म प्रमाण पत्र पर महापौर रितू तावड़े की 'सर्जिकल स्ट्राइक', फर्जीवाड़े पर कसेंगी नकेल!

जानकारी के मुताबिक बीते देर शाम दो अपराधियों ने जोगिया टोला स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सीएसपी केंद्र पर हमला बोल दिया और हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से एक लाख रुपए लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने बाइक सवार दोनों अपराधियों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक अपराधी लोगों के हत्थे चढ़ गया और आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी की 17 प्रमुख किसान संगठनों से मुलाकात के मायने क्या हैं! पढ़िए ...'भारत-अमेरिका व्यापार समझौता' पर नई फसल उग आई है!

सिरिसिया ओपी प्रभारी ने बताया कि सीएसपी संचालक से लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है और लूटकांड में शामिल दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ओपी प्रभारी ने जल्द ही दूसरे अपराधी को भी गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

T20 वर्ल्ड कप: भारत-पाक महामुकाबले से पहले, सलमान आगा ने खोला हैंडशेक विवाद का राज!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! वो लम्हा आ गया है...

2026 में आ रही हैं धमाकेदार Mahindra SUV, थार से लेकर इलेक्ट्रिक गाड़ियां तक!

Mahindra SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी दमदार पहचान रखने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा...

Siwan News: जब सीवान जंक्शन पर यात्रियों को सुनाई दी भोजपुरी गाने की ‘अटपटी धुन’, LED स्क्रीन पर ये क्या!

Siwan News: जीवन की रफ्तार जब पटरी पर सरपट भाग रही हो, तब अचानक...

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान महामुकाबले पर बारिश का खतरा!

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा महामुकाबला, भारत और पाकिस्तान...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें