एक जुलाई को ही दरभंगा के बिरौल पीएनबी से 42 लाख लूटकांड का लुटेरा बेगूसराय में धराया था। वह बिरौल थाना के सुपौल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से करीब ₹42 लाख की राशि की लूट का मुख्य मास्टर माइंड था। एसटीएफ को फरार अजय की तलाश में थी, जिसे खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से कुख्यात अजय सहनी को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक साथ दरभंगा और बेगूसराय की टेंशन को दूर कर दिया था। कारण, अजय हत्या, लूट समत कई संगीन मामले कई थाने में दर्ज है। अब इसमें ताजा यह है कि खुद बेगूसराय पीएनबी में अपराधियों ने तेरह लाख लूट को अंजाम दिया है। पढ़िए पूरी खबर
बेगूसराय के तेघड़ा में बेखौफ अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े बैंक लूट की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए पंजाब नेशनल बैंक के तेघड़ा शाखा में घुसे। हथियार से लैश पांच अपराधियों ने बैंक में मौजूद ग्राहकों और बैंक कर्मियों को कब्जे में लेकर तेरह लाख से अधिक कैश समेत दो मोबाइल एवं आभूषण लूटकर आराम से हथियार लहराते फरार हो गए।






शाखा प्रबंधक रामानुज कुमार ने बताया
कि मंगलवार को जब बैंक का काम सुचारू रूप से चल रहा था। इसी दौरान अचानक पांच अपराधी बैंक के अंदर प्रवेश करते हुए हथियार के बल पर मौजूद सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान विरोध करने पर कुछ ग्राहक की पिटाई भी की।
इसके बाद अपराधियों ने कैशियर को कब्जे में लेकर काउंटर से 12 लाख 21 हजार पांच सौ 51 रुपया लूट लिया। इस दौरान काउंटर पर पैसा जमा करने के लिए लाइन में लगे मरसैती पूर्व मुखिया अशोक कुमार सिंह के पुत्र दयाल कुमार से एक लाख रुपए, एक ग्राहक और एक बैंक कर्मी का मोबाईल एवं एक अंगूठी भी ले लिया तथा हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
मौके पर पहुंचे तेघड़ा डीएसपी ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बैंक और बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी की जांच करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। बैंक में लूट की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।








